टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो में आने से पहले बादशाह की Ex वाइफ Isha Rikhi ने की तगड़ी प्लानिंग, बोलीं- 'सख्ती से पेश आऊंगी'

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ईशा रिखी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्लानिंग के बारे में बताया है।

Image

badshah ex wife isha rikhi (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) ने ईशा रिखी (Isha Rikhi) संग अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। शादी के चंद महीने बाद ही दोनों अलग हो गए हैं और ये सब कुछ बादशाह ने तब बताया है जब ईशा रिखी का नाम बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एंट्री के लिए आ रहा था। वहीं, अब ईशा रिखी ने भी सलमान खान के शो में अपनी एंट्री को कंफर्म कर दिया है। ईशा रिखी शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इतना ही नहीं, ईशा शो में तगड़े माइंड सेट के साथ आ रही हैं और वह पूरी तरह तैयार हैं कि उन्हें की तमाम सिचुएशन के साथ कैसे निपटने है। इस बात का खुलासा ईशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Arbaaz Patel संग फेक ब्रेकअप पर ट्रोल हुईं Nikki Tamboli का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'बहती गंगा में हाथ सबने धोया'

    शो में तैयारी के साथ आएंगी बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी

    ईशा रिखी ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की, जिसमें ईशा ने बताया कि वह अपनी पर्सनैलिटी दिखाने इस शो में आ रही हैं। ईशा ने बताया कि लोग उन्हें अब तक एक एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं, लेकिन अब उनके अलग अलग शेड्स देखने के लिए मिलेंगे। इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वह शो में कैसे अपना गेम खेलने वाली हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं रियल रहूंगी क्योंकि मैं दिखावे से ज्यादा असलियत में विश्वास रखती हूं। मुझे वो बनना नहीं पसंद है, जो मैं नहीं हूं। मैं शो को ईमानदारी से खेलने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि इसे ईमानदारी से जीतूंगी भी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Crime Petrol के लिए Ajay Devgn ने ली भारी फीस, Salman Khan को पछाड़ बने महंगे होस्ट?

      एक्स पार्टनर से होगी ईशा रिखी की मुलाकात

      इस मौके पर ईशा रिखी ने माना कि उन्हें लोगों द्वारा काफी ज्यादा जज किया जा सकता है। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह शो में आने वाली हर सिचुएशन को शांति से डील करने वाली हैं, लेकिन सिचुएशन अगर नहीं संभली तो वह जरूर सख्ती से पेशा आएंगी। इसी दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि अगर शो में उनके पुराने पार्टनर को लाया गया, तो वह कैसे डील करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'जो भी होगा, देखा जाएगा। मेरे पास इसके लिए कोई प्लान या तैयारी नहीं है।' आखिर में ईशा रिखी ने बताया कि वह इस शो में मां की वजह से आ रही हैं और वह दोस्ती में काफी विश्वास रखती हैं, लेकिन वह शो में बनने वाले रिश्ते पर विश्वास नहीं कर सकती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article