देश

सावरकर ने मुसलमानों से नफरत नहीं की, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें बेहद घृणा करने वाला बताया: प्रपौत्र

Rahul Gandhi Savarkar Defamation Case: पुणे की विशेष अदालत में राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान सावरकर के प्रपौत्र सात्यकि सावरकर ने कहा कि उनके परदादा वीडी सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की।

Image

सावरकर ने मुसलमानों से नफरत नहीं की, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें बेहद घृणा करने वाला बताया: प्रपौत्र

Satyaki Savarkar Pune Court Statement: हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के प्रपौत्र सात्यकि सावरकर ने मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत में कहा कि उनके परदादा ने 'कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की' और उनके लेखन में मुसलमानों की प्रगति के रास्ते बताए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐसे बयान दिए, जिनमें सावरकर को 'मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाले व्यक्ति' के रूप में पेश किया गया।

सात्यकि ने यह बयान लंदन में दिए गए कथित बयानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2023 में दर्ज मानहानि मामले में अधिवक्ता मिलिंद पवार द्वारा की गई जिरह के दौरान दिया।

जिरह के दौरान अधिवक्ता पवार ने सात्यकि सावरकर से राहुल गांधी के कथित भाषण के उन सटीक शब्दों को बताने को कहा, जिनसे 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।'

राहुल गांधी का कौन सा बयान दोहराया?

सात्यकि सावरकर ने राहुल गांधी का यह बयान दोहराया, 'सावरकर ने एक किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई की थी और उन्हें ऐसा करने में खुशी मिली थी।'

सात्यकि सावरकर ने कहा, 'इन शब्दों के जरिए सावरकर को मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाले व्यक्ति के रूप में पेश किया गया। सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की। बल्कि अपने लेखन में उन्होंने उनकी प्रगति के रास्ते और साधन बताए।'

सावरकर का यह मामला कांग्रेस नेता के 2023 में लंदन में दिए गए कथित बयानों से जुड़े मानहानि के केस से संबंधित है। इसे लेकर राहुल गांधी के ऊपर मानहानि के आरोप में केस किया गया था। वहीं, राहुल गांधी ने वकील मिलिंद पवार ने सत्याकी के दादा गोपाल गोडसे का 2004 का वीडियो इंटरव्यू और उसके ट्रांसक्रिप्ट भी पेश किए, जिनमें गोडसे कथित तौर पर यह स्वीकार कर रहे हैं कि उनके भाई नाथूराम गोडसे RSS के सदस्य थे। नाथूराम के छोटे भाई गोपाल गोडसे भी महात्मा गांधी की हत्या की साजिश में शामिल थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article