बॉलीवुड

गोविंदा की पत्नी Sunita Ahuja ने नेपाल को बताया 'मातृभूमि', बाढ़ पर जताई चिंता

Sunita Ahuja on Nepal Flash Flood: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नेपाल को 'मातृभूमि' बताया। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की वो इस आपदा में लोगों की मदद करें।

Image

नेपाल में आई बाढ़ पर सुनीता आहूजा ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Sunita Ahuja on Nepal Flash Flood: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने हाल ही में नेपाल में आई भयंकर बाढ़ पर खुलकर बात की है। नेपाल-चीन बॉर्डर के पास आई अचानक बाढ़ की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुनीता आहूजा से पहले इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद और मनीषा कोइराला समेत कई सितारों ने नेपाल की मदद करने की अपील की। अब सुनीता आहूजा ने भी नेपाल के हालात पर दुख जताया और उन्होंने लोगों से इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: 'हनुमान अंश' ने निकाली 'टॉक्सिक' की अकड़, Yash की फिल्म को दी मत)

नेपाल की बाढ़ पर सुनीता आहूजा ने जताया दुख

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने नेपाल में आई बाढ़ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, जो उनके द्वारा की जाने वाली मदद को सही लोगों को पहुंचा सके। सुनीता ने कहा कि वह अपनी तरफ से जितना संभव हो सके, उतना दान करना चाहती हैं। उन्होंने नेपाल को अपनी 'मातृभूमि' बताते हुए इंडस्ट्री के बाकी लोगों से भी आगे आकर नेपाल के लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं जितना हो सके उतना दान करना चाहती हूं क्योंकि वे मेरे बहुत करीब हैं और नेपाल मेरी मातृभूमि है। मैं इंडस्ट्री के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आगे आएं और नेपाल के लोगों की मदद करें।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker ने दीपिका पादुकोण की 'Padmaavat' के जौहर विवाद पर दी सफाई, कही ये बात)

काठमांडू से है सुनीता आहूजा का खास रिश्ता

सुनीता आहूजा का नेपाल के काठमांडू से खास रिश्ता है। उनकी मां और नानी काठमांडू से हैं। यही वजह है कि नेपाल उनके लिए सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं बल्कि परिवार जैसा है। सुनीता ने बताया कि वह अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ हर साल नए साल के मौके पर नेपाल जाती हैं। सुनीता ने यह भी बताया कि वो अपनी बेटी के साथ पशुपतिनाथ मंदिर भी जाती हैं। नेपाल में आई आपदा को लेकर सुनीता आहूजा ने पशुपतिनाथ बाबा से प्रार्थना भी कि चीजें जल्दी ही नार्मल हो जाएं। देश को दोबारा ऐसी भयावह स्थिति का सामना न करना पड़े। इतना ही नहीं सुनीता आहूजा ने मनीषा कोइराला को अपनी बहन जैसी बताया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article