शहर

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 3 जिलों में Orange Alert किया जारी, अगले 5 दिन रहें सावधान

Uttarakhand Heavy Rain News: पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ-साथ कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के साथ घने कोहरे ने पूरे इलाके को ढक लिया है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

Image

उत्तराखंड में होगी भारी बारिश

Uttarakhand Heavy Rain News: मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार, 2 सितंबर को उत्तराखंड के तीन प्रमुख जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में अत्यंत भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के बाकी सभी जिलों में एहतियातन येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूरे राज्य में 7 सितंबर तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

रुद्रप्रयाग में घना कोहरा और जनजीवन अस्त-व्यस्त

पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ-साथ कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के साथ घने कोहरे ने पूरे इलाके को ढक लिया है, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई है। कोहरे और बारिश के चलते पहाड़ों पर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीण इलाकों में लगातार बारिश के कारण खेतों में जरूरत से ज्यादा नमी हो गई है, जिससे खेती-किसानी और दैनिक गतिविधियां पूरी तरह थम गई हैं।

अगले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

  • 3 सितंबर (गुरुवार): देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में एकाध स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। राज्यभर में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
  • 4 सितंबर (शुक्रवार): नैनीताल, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों में बारिश का प्रकोप बना रहेगा।
  • 5 सितंबर (शनिवार): देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा प्रबंधन अलर्ट पर

इससे पहले उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने मंगलवार को राज्य के कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसके तहत चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भानोली, कटारमल, जैंती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली और द्वाराहाट और आसपास के निचले इलाकों में 18 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई थी। प्रशासन ने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तथा यात्रियों/तीर्थयात्रियों को सावधान रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article