बिजनेस

सीनियर सिटीजन को Canara Bank में 4 साल की FD में 4 लाख जमा करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन

Canara Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। अगर आप भी अपने पैसे को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो बैंक की 4 साल की एफडी में पैसा लगा सकते हैं।

Image

Canara Bank की एफडी स्कीम में मिल रहा तगड़ा ब्याज (AI Generated Image)

Senior Citizen FD Returns: अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं और साथ ही उस पर तय ब्याज भी कमाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट एक आसान विकल्प हो सकता है। FD में निवेश करने पर बैंक एक तय अवधि के लिए आपके पैसे को जमा रखता है और उस पर पहले से तय ब्याज देता है। मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको निवेश की गई रकम के साथ ब्याज का पैसा मिल जाता है। आप सरकारी बैंक Canara Bank में एफडी ओपन करवा सकते हैं।

Canara Bank अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप लंबे समय के लिए पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो 4 साल की FD में निवेश कर सकते हैं।

4 साल की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

Canara Bank की 4 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। वहीं, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को इसी अवधि की FD पर 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

4 लाख रुपये की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?

कोई सीनियर सिटीजन ग्राहक Canara Bank की 4 साल की FD में 4 लाख रुपये निवेश करता है तो वर्तमान ब्याज दर और कंपाउंडिंग के आधार पर मैच्योरिटी पर लगभग 5,22,807 रुपये मिल सकते हैं।

वहीं, अगर कोई सामान्य नागरिक 4 साल के लिए 4 लाख रुपये की FD करवाता है तो 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी रकम लगभग 5,12,618 रुपये हो सकती है।

जानकारीसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
निवेश राशि₹4,00,000₹4,00,000
FD अवधि4 साल4 साल
ब्याज दर6.25%6.75%
मैच्योरिटी रकम₹5,12,618₹5,22,807
अनुमानित ब्याज₹1,12,618₹1,22,807

FD किसके लिए अच्छा विकल्प

FD उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अपने पैसे पर बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं लेना चाहते और पहले से तय ब्याज दर के साथ निवेश करना चाहते हैं। खासकर ऐसे लोग जिन्हें एक निश्चित अवधि के बाद एक तय रकम की जरूरत हो वे FD पर विचार कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन के लिए FD का एक और फायदा यह हो सकता है कि कई बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में उन्हें अतिरिक्त ब्याज दर देते हैं। इससे समान रकम और समान अवधि पर उनकी मैच्योरिटी रकम ज्यादा हो सकती है।

हालांकि, निवेश का फैसला केवल ब्याज दर देखकर नहीं करना चाहिए। FD की अवधि, समय से पहले पैसा निकालने के नियम, लागू टैक्स और बैंक की मौजूदा शर्तों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article