आज की ताजा खबर, 2 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की छापेमारी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे UN प्रमुख, नेपाल बाढ़ पर जारी लगातार अपडेट पढ़ें
आज की ताजा खबर लाइव, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ED छापेमारी], [ब्रिक्स शिखर सम्मेलन], [नेपाल बाढ़ ] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: एनएचएआई टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ईडी की कई राज्यों में छापेमारी जारी है। वहीं, एक गैर-लाभकारी संगठन ने बताया कि टेक्सास में रहने वाले भारतीय मूल के चार लोग नेपाल-तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता हैं। संगठन ने उनकी तलाश के प्रयास शुरू किए हैं तथा राहत कार्यों के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी की है। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस महीने के अंत में नयी दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। आइए देश और दुनिया का हर बड़ा अपडेट नीचे पढ़ते जाएं
आज की ताजा खबर, 2 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की छापेमारी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे UN प्रमुख, नेपाल बाढ़ पर जारी लगातार अपडेट पढ़ें
मुजफ्फरपुर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, ड्राइवर की मौत; 50 यात्री घायल
ट्रंप ने कैंप डेविड में मंत्रिमंडल की बैठक की
ट्रंप ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि यह "कुछ बहुत अनोखा" है। ट्रंप ने कहा, "यह कैंप डेविड है और यह कमरा बहुत ही खास कमरा है।" व्हाइट हाउस ने शुक्रवार सुबह इस बात को प्रमुखता से बताया कि यह ऐतिहासिक राष्ट्रपति प्रवास स्थल पर आयोजित टेलीविजन पर प्रसारित पहली कैबिनेट बैठक थी।
यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में कैंप डेविड में होने वाली पहली कैबिनेट बैठक है। इससे पहले मई में बैठक आयोजित करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक की थी।
ट्रंप की कैबिनेट बैठक का सार्वजनिक हिस्सा तीन घंटे तक चला है। इसमें राष्ट्रपति ने मेज पर मौजूद सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों या एजेंसियों के बारे में जानकारी देने का मौका देते हैं। इस दौरान अधिकारी अक्सर ट्रंप की व्यक्तिगत रूप से और उनके नेतृत्व की भी प्रशंसा करते नजर आते हैं।
तेलंगाना में बड़ा हादसा! सड़क से उतरकर खेत के कुएं में जा गिरी RTC बस, यात्रियों को आई मामूली चोटें
पश्चिम बंगाल में SIR पर बड़ा खुलासा! 82,782 अपीलों में 91% नाम वोटर लिस्ट में वापस जुड़े, 7,339 हटाए गए
पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का निधन
अगस्त में गुजरात में 42,988 किलो से ज्यादा संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त, कीमत ₹93 लाख से अधिक
गांधीनगर सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया की अध्यक्षता में खाद्य एवं औषधि नियामक तंत्र की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंत्री ने नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
FDCA के मुताबिक, गंभीर खामियां पाए जाने पर 50 दवा कंपनियों के बिक्री लाइसेंस रद्द किए गए। इसके अलावा 2 दवा निर्माताओं को क्लोजर ऑर्डर, 8 विनिर्माण कंपनियों के लाइसेंस निलंबित और 11 दवाओं के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द किए गए। लैब जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं 20 दवाओं के निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की गई।
भोपाल: आरजीपीवी यानी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नाम से राजीव गांधी हटेगा
भोटेकोशी बाढ़: अब तक 1,127 शव मिले
एनएचएआई टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ईडी की कई राज्यों में छापेमारी
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई।
केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई शुरू की।
प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि टोल रसीदें तैयार करने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर ऐप का इस्तेमाल किया गया और टोल प्लाजा पर वसूली गई रकम आधिकारिक लेखा प्रणाली में दर्ज नहीं करके कहीं ओर भेजी गयी।
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और एनएचएआई के रिकॉर्ड से भी ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, छापों का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, इस धोखाधड़ी से फायदा उठाने वाले लोगों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन का पता लगाना है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस
भारत इस वर्ष ब्रिक्स (दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों का संगठन) की अध्यक्षता कर रहा है। नयी दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेताओं के साथ-साथ विशेष आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ’’हमने अभी आधिकारिक रूप से यह घोषणा नहीं की है कि महासचिव करीब 10 दिन बाद नयी दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेंगे।’’
इस वर्ष ब्रिक्स का विषय ’लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिक्स की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। ये कार्यक्रम ब्रिक्स सहयोग के तीन प्रमुख स्तंभों- राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय तथा सांस्कृतिक एवं लोगों के बीच संपर्क को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए।
भारत ब्रिक्स के संस्थापक सदस्यों में एक है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने एक जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। इस वर्ष ब्रिक्स अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ भी मना रहा है।
नेपाल बाढ़: टेक्सास निवासी भारतीय मूल के चार लोग लापता, एक लाख डॉलर की राहत मुहिम शुरू
संगठन ने उनकी तलाश के प्रयास शुरू किए हैं तथा राहत कार्यों के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी की है।
उत्तरी टेक्सास में कारोबार करने वाले दीपक आहूजा (60) और मधु आहूजा (57) कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे थे तभी बाढ़ के बाद चीन-नेपाल सीमा पर ग्यिरोंग पोर्ट के पास उनसे संपर्क टूट गया। बाढ़ के कारण स्थानीय संचार नेटवर्क भी बाधित हो गए हैं।
लापता दंपति की बेटी आश्ना आहूजा ने कहा, ’’हमने तुरंत अपने माता-पिता को फोन करना शुरू कर दिया। कोई जवाब नहीं मिला। हम उनसे बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वे घर लौट आएं।’’
टेक्सास के मर्फी शहर का एक और दंपति अर्चना सुरेश और रघु राजन भी रसुवागढ़ी-तिमुरे क्षेत्र से लापता है।
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित नदी क्षेत्र में शुरुआत में करीब 85 से 90 अमेरिकी नागरिकों के लापता होने की सूचना थी।
टेक्सास स्थित ’सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने ’नेपाल फ्लैश फ्लड रिलीफ’ अभियान के तहत 24 घंटे में 55,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक जुटाए हैं। संगठन ने लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया है।
’सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ के अध्यक्ष श्रीकांत गुंडावरापु ने कहा कि अचानक बाढ़ ने नेपाल के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है, सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और कैलाश यात्रा पर जा रहे कई श्रद्धालु बह गए। उन्होंने कहा कि लोगों की पीड़ा और दुख बेहद हृदयविदारक है।
संगठन ने यह भी पुष्टि की कि आपदा के दौरान सीमा के पास मौजूद उसके कई स्वयंसेवी भी लापता लोगों में शामिल हैं।
संगठन के आपदा राहत विभाग के सहायक निदेशक विनायक आस्तेकर ने कहा कि संगठन की तत्काल प्राथमिकता उन परिवारों की मदद करना है, जिन्होंने अपने घर खो दिए हैं, जो फंसे हुए हैं और जिन्हें भूख, ठंड तथा स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
जमीनी राहत टीमों ने प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान , 300 मजबूत तिरपाल, आपातकालीन खाद्य सामग्री और चिकित्सा सामान पहुंचाया है। इनमें ’ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन’ (ओआरएस) के 5,000 पैकेट भी शामिल हैं। यह राहत सामग्री रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों के प्रभावित लोगों तक पहुंचाई गई है।
