टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में हुईं Gaurav Khanna की वापसी, स्टंट में चोट लगने के बाद हुए थे बाहर

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना बाहर हो गए थे, लेकिन अब वह शो में एंट्री करने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी का नया प्रोमो सामने आया है।

Image

Khatron Ke Khiladi 15-gaurav khanna (photo credit- instagram)

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) चर्चा में बना हुआ है। इस शो की शूटिंग सेलेब्स पहले ही करके आ चुके हैं और अब टीवी पर ये शो टेलीकास्ट हो रहा है, जिसमें तमाम सेलेब्स अपने डर का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते हफ्ते देखने के लिए मिला था कि शो से गौरव खन्ना अचानक ही बाहर हो गए थे। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें गेम छोड़ना पड़ा था, लेकिन अब गौरव ने गेम में अपना कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेंगी Kanika Mann, एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म की एंट्री?

    शो में होगी गौरव खन्ना की वापसी

    खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। इस प्रोमो में गौरव खन्ना शो में अपनी दमदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव स्टाइल के साथ शो में एंट्री लेते हैं और सबसे पहले रोहित शेट्टी से मिलते हैं। इसके बाद वह एक टास्क परफॉर्म करते हैं, जिसमें गौरव खन्ना हवा में रोड से बंधे एक ढांचे को क्रॉस करते हैं, जो तेज हवा से हिल रहा होता है। इस प्रोमो से साफ है कि गौरव शो में धमाका करने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी का लवर बनकर एंट्री मारेगा ये दमदार एक्टर, मिहिर की वापसी पर लगा ब्रेक

      गौरव खन्ना की कोहनी में लगी थी चोट

      बता दें कि एक टास्क के दौरान गौरव खन्ना पानी में गिर गए थे और इस दौरान एक्टर को कोहनी में चोट लग गई थी। इस मौके पर होस्ट रोहित शेट्टी ने बताया था कि गौरव पहले से ही 'टेनिस एल्बो' की समस्या से जूझ रहे थे और टास्क में लगी चोट की वजह से उनकी परेशानी काफी बढ़ गई, जिस वजह से वह शो से बाहर हो गए थे।

      शगुन शर्मा हुईं एलिमिनेट

      बता दें कि शो से एक-एक करके तमाम कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो रहे हैं। शो से अब तक विशाल आदित्य सिंह और अविका गोर एलिमिनेट हो चुके हैं। गौरव खन्ना शो में वापसी कर चुके हैं और अब शगुन शर्मा भी शो से बाहर हो गई हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article