बिजनेस

Share Market Today : Sensex 600, Nifty 220 अंक फिसला, खुलते ही क्यों लुढ़का बाजार?

Share Market Today (02-Sept-2026) शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स टुडे (Sensex 600) और निफ़्टी टुडे (Nifty 220) अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Share Market Today 02-Sept-2026: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 2 सितंबर को कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की। Nifty करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 23,786.80 तक फिसल गया है। वहीं, सेंसेक्स टुडे (Sensex) 600 अंक से ज्यादा टूटकर 76,135.72 तक फिसल गया। बाजार में बड़ी गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल के दाम में उछाल को माना जा रहा है।

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल महंगा

बाजार की सबसे बड़ी चिंता एक बार फिर कच्चा तेल है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ी है। इससे ब्रेंट क्रूड करीब 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड ऑयल 91 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। दोनों में आज भी तेजी बनी हुई है। बाजार के लिए महंगा तेल सीधे महंगाई की चिंता बढ़ाता है। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश में कच्चा तेल महंगा होने पर आयात बिल बढ़ सकता है और कंपनियों की लागत पर दबाव आ सकता है। वैश्विक निवेशकों की नजर फिलहाल इसी जोखिम पर है।

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने का डर

महंगे तेल के साथ ही महंगाई बढ़ने की आशंका ने अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.81 फीसदी तक पहुंचने से शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। ज्यादा यील्ड का मतलब है कि निवेशकों को अपेक्षाकृत सुरक्षित बॉन्ड से आकर्षक रिटर्न मिल सकता है, जिससे शेयरों में जोखिम लेने की इच्छा कम होती है। इसी का असर अमेरिकी बाजारों पर भी दिखा। मंगलवार को डाउ जोंस 0.79 फीसदी, एसएंडपी 500 करीब 0.71 फीसदी और नैस्डैक 1.03 फीसदी नीचे बंद हुए।

एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली

भारत के लिए ग्लोबल संकेत भी बेहद कमजोर हैं। बुधवार सुबह Nikkei 225 करीब 2.98 फीसदी और KOSPI करीब 3.78 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे थे। हैंग सेंग भी करीब 1.10 फीसदी फिसला, जबकि ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.39 फीसदी नीचे था। शंघाई कंपोजिट भी करीब 0.82 फीसदी कमजोर रहा। यानी घरेलू बाजार में गिरावट सिर्फ स्थानीय बिकवाली का नतीजा नहीं है। पूरी एशियाई इक्विटी मार्केट में जोखिम से बचने का माहौल बना हुआ है।

निफ्टी के दिग्गज सेक्टरों में दबाव

आज की शुरुआती गिरावट में ऑटो, आईटी, रियल्टी और सीमेंट जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में हैं। निफ्टी ऑटो करीब 2.08 फीसदी, रियल्टी 1.85 फीसदी और आईटी 1.42 फीसदी नीचे है। सीमेंट इंडेक्स में भी करीब 1.57 फीसदी की गिरावट है। बैंकिंग शेयरों में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित है, लेकिन निफ्टी बैंक भी करीब 0.58 फीसदी नीचे है। वित्तीय सेवा सूचकांक करीब 0.89 फीसदी कमजोर है।

India Vix ने दिखा रहा बाजार में डर

बाजार की चाल से साफ है कि फिलहाल निवेशक जोखिम कम करना चाह रहे हैं। निफ्टी ने बुधवार को 23,858 के आसपास शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में 23,786 तक गिर गया। वहीं इंडिया वीआईएक्स करीब 2.93 फीसदी बढ़कर 11.83 पर पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ती अस्थिरता का संकेत है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article