देश

दिल्ली में पानी गिरने के आसार, हिमाचल में भी 'येलो अलर्ट', 11 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 5, 2023, 11:20 PM IST

Weather in India Latest Updates: 24 जून से मॉनसून की शुरुआत होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 200 हो गई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, सूबे को इस दौरान 6,650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Image

Weather in India Latest Updates: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Weather in India Latest Updates: दिल्ली में छह अगस्त, 2023 को पानी गिर सकता है। यह संभावना मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जताई गई है। आईएमडी ने शनिवार (पांच अगस्त, 2023) को अपने पूर्वानुमान में बताया कि रविवार को आसमान में मुख्यत: बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच, हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बारिश हुई थी और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज 33.5 डिग्री शनिवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में शहर में 54 मिमी बारिश हुई।

वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि आशंका जताते हुए कहा कि सूबे में बारिश का दौर 11 अगस्त, 2023 तक जारी रह सकता है। दरअसल, यह सूबा जुलाई के महीने में आई बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ। 24 जून से मॉनसून की शुरुआत होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 200 हो गई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, सूबे को इस दौरान 6,650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

केंद्र ने जानकारी दी कि जान गंवाने वाले 200 लोगों में से 76 की मौत सड़क दुर्घटनाओं में, 39 की मौत भूस्खलन में, 27 लोगों की मौत ऊंचाई से गिरने पर, 18 की मौत बाढ़ में, 17 की मौत दुर्घटनावश डूबने से, एक व्यक्ति की मौत बादल फटने से, नौ लोगों की मौत करंट लगने से और 13 की मौत अन्य कारणों से हुईं। मॉनसून के दौरान 832 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए और 7401 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और पिछले महीने भारी बारिश के चलते हुए नुकसान सहित राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने स्पीति में 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल से पर्यटकों को सुरक्षित रूप से निकाले जाने के बारे में भी कांग्रेस प्रमुख को बताया। सुक्खू के अनुसार, राज्य में कांग्रेस सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही है। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CJP का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से देशभर के गांवों में सरकारी स्कूल सुधारने का अभियान

CJP का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से देशभर के गांवों में सरकारी स्कूल सुधारने का अभियान

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात