देश

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने में की पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 11:21 PM IST

UP News: वाराणसी कोर्ट से व्यास जी के तहखाने में पूजा करने की अनुमति मिलने के बाद पहली बार सीएम योगी यहां पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलवार शाम ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा-अर्चना की।

Image

सीएम योगी ने व्यासजी के तहखाने में की पूजा

Photo : Times Now Digital

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा भी की। बता दें, वाराणसी कोर्ट से व्यास जी के तहखाने में पूजा करने की अनुमति मिलने के बाद पहली बार सीएम योगी यहां पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां दर्शन किए और नंदीबाबा को भी प्रणाम किया।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी यहां पहुंचे। इस बीच उन्होंने ज्ञानवापी स्थित व्यासजी जी के तहखाने के भी दर्शन किए और यहां देवी-देवताओं की पूजा की। इसके बाद उन्होंने तहखाने के सामने विरोज नंदीबाबा को भी प्रणाम किया।

हाल ही में कोर्ट ने दी थी पूजा की अनुमति

बता दें, हाल ही में वाराणसी की जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद हिंदू पक्षकारों की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाते हुए व्यास जी के तहखाने में पूजा की अनुमति दी थी। यह तहखाना ज्ञानवापी परिसर के नीचे मौजूद है। हिंदू पक्ष की ओर से दलील दी गई थी कि यहां 1993 तक पूजा होती थी, लेकिन नवंबर 1993 में इसे बंद करा दिया था। साथ ही पूजा करने वाले पुजारियों को हटा दिया गया था। इसके बाद से यह तहखाना बंद था। कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूजा की अनुमति दी थी। बता दें, यह वही स्थान है जहां एएसआई की रिपोर्ट में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति मिलने का दावा किया गया था। वाराणसी जिला अदालत ने पूजा की अनुमति देने के साथ ही यहां पुजारी भी नियुक्ति करने का आदेश दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article