देश

Top News Today, 13 April 2023: अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर, साथ में पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 13, 2023, 06:13 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 13 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को एसटीएफ ने ढेर कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगेगी या नहीं, इस पर सुनवाई हुई। जानिए देश दुनिया की और बड़ी खबरें।

Image

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

Photo : Times Now Digital

Top News Today, 13 April 2023: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद सियासत भी तेज हो गई। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे भाईचारे के खिलाफ करार दिया तो AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि। उन्होंने कहा कि जुनैद और नसीर को जिसने मारा, उसका भी एनकाउंटर करोगे, नहीं करोगे। इसलिए नहीं करोगे क्योंकि तुम मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हो। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी को लेकर आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को फटकार लगाई है और उन्हें बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके अलावा गुलाम पुत्र मकसूदन भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार थे और इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यूपी एसटीएफ ने कहा कि झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों के पास अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। कौन था असद अहमद और उसका कितना खौफ था यूपी में जानते हैं।

गुरुवार को झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस ने शार्प शूटर मोहम्मद गुलाम के साथ मार गिराया। यूपी एसटीएफ की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। असद अपने साथी के साथ झांसी में छुपने के लिए आया था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी।

उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड गैंगस्टर और बाहुबली नेता अतीक अहमद के बेटे असद को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झांसी में मार गिराया है। पुलिस ने असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले के एक अन्य आरोपी गुलाम के सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था, वह भी डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में मारा गया।

उत्तर प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान वाला वीडियो 'मिट्टी में मिला देंगे' वायरल होने लगा। इस पर डॉक्टर प्राची साध्वी ने कहा कि योगी जो कहा सो किया, असद तो सिर्फ झांकी, अतीक बाकी है।

प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड के आरोपी असद अहमत और गुलाम पांच-पांच लाख रुपए के इनामी बदमाश थे। दोनों को झांसी में यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद के पुलिस एनकाउंटर के बाद इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने इसे गलत करार दिया है। अखिलेश ने इसे भाईचारे के खिलाफ करार दिया तो ओवैसी ने इसे संविधान का एनकाउंटर बताया।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चले रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। यूपी एसटीएफ ने झांसी में असद का एनकाउंट किया है। जैसे ही ये खबर सामने आई देश में भूचाल मच गया। इतना ही नहीं एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गरमा गया है। लोग अपने-अपने अंदाज में इस एनकाउंट रप प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां यूपी पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स मीम्स शेयर कर चटकारे ले रहे हैं।

राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में दो साल की सजा हो चुकी है। इस सजा के बाद उनकी सांसद की सदस्यता रद्द कर दी गई और उनसे सरकारी घर भी खाली करने के लिए कह दिया गया है। इस सजा के कुछ दिनों बाद राहुल गांधी ने सजा पर रोक लगाने के लिए सेशन कोर्ट का रूख किया था।

सियाचिन में दिन का अधिकतम तापमान -40 डिग्री तक रहता है। इस विषम क्षेत्र में खून जमा देने वाली ठंड में भी भारतीय सेना के सैनिक लगातार यहां तैनात रहते हैं। इस इलाके में भारतीय सेना के ऑपरेशन मेघदूत ने 39 साल पूरे कर लिए हैं। देश सियाचिन दिवस पर भारत के वीर सपूतों नमन कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी को लेकर आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को फटकार लगाई है और उन्हें बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया। न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में शीर्ष अदालत ने ललित मोदी को सोशल मीडिया मंच और प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों के जरिए माफी मांगने का निर्देश दिया।

जयपुर में हुए सचिन पायलट के अनशन से दिल्ली में खेमेबंदी शुरू हो गई है। आलम यह है कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में राजस्थान में हुई बगावत पर अभी भी कोई एक्शन नहीं हुआ है मगर उसे छोड़ राजस्थान के नए नवेले प्रभारी सुखजिंद्र रणधावा सचिन पायलट की अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करने का नगाड़ा बजा रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'