वायरल न्यूज़

Asad Encounter: असद के एनकाउंटर से सोशल मीडिया का पारा हाई, मीम्स की बरसात कर लोग ले रहे चटकारे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 13, 2023, 05:55 PM IST

Asad Encounter: अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंट के बाद सोशल मीडिया का माहौल गरमाया हुआ है। लोग इस एनकाउंट पर जमकर मजे ले रहे हैं और एक से एक मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं।

Image

असद के एनकाउंट से सोशल मीडिया का माहौल गर्म

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर
  • ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है एनकाउंट का मामला
  • यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं मीम्स

Reaction on Asad Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चले रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। यूपी एसटीएफ ने झांसी में असद का एनकाउंट किया है। जैसे ही ये खबर सामने आई देश में भूचाल मच गया। इतना ही नहीं एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गरमा गया है। लोग अपने-अपने अंदाज में इस एनकाउंट रप प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां यूपी पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स मीम्स शेयर कर चटकारे ले रहे हैं।

दरअसल, इस एनकाउंटर के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में दिया गया बयान 'मिट्टी में मिला देंगे...' का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। तो आइए, देखते हैं इस एनकाउंटर पर लोग किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

गौरतलब है कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद और गुलाम फरार थे। दोनों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की कई टीमों को लगाया गया था। असद को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी। गुरुवार को असद और गुलाम बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, दोनों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article