देश

जुनैद और नसीर को जिसने मारा, उसका भी एनकाउंटर करोगे? ओवैसी ने बीजेपी से किया सवाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 13, 2023, 06:19 PM IST

प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड के आरोपी असद अहमत और गुलाम पांच-पांच लाख रुपए के इनामी बदमाश थे। दोनों को झांसी में यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Image

Atiq Ahmed son encounter: असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा

Photo : Twitter

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्‍याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम के एनकाउंटर को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ सरकार और बीजेपी पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि जुनैद और नसीर को जिसने मारा, तुम (बीजेपी) उसका भी एनकाउंटर करोगे, नहीं करोगे। इसलिए नहीं करोगे क्योंकि तुम मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हो। ये एनकाउंटर नहीं कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। अगर तुम फैसला करोगे कि गोली से इंसाफ करेंगे तो फिर अदालतों को बंद कर दो।

अवैसी ने कहा कि तुम रूल ऑफ लॉ को कमजोर करना चाहते हो। फिर अदालत किस लिए है। सीआरपीसी, आईपीसी किस लिए है। न्यायाधीश किस लिए है। वकील किस लिए है। अगर तुम फैसला करोगे तो कि गोली से इंसाफ करेंगे। तो बंद कर दो अदालतों को। जज फिर क्या काम करेंगे। कानून और रूल ऑफ लॉ रहना चाहिए। आप तय करेंगे। ये काम कोर्ट है आपका नहीं है। आप पकड़ों मुजरिम को। कोई कत्ल करता है तो सजा दिलाओ उसको। 12 साल, 14 साल, आजीवन कारावास दिलाओ। घर को बुल्डोजर से तोड़ देना।

गौर हो कि 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी विधानसभा में किसी का नाम लिये बगैर आरोप लगाया था कि वह समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया है। उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने सपा की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि यह पेशेवर अपराधियों के सरपरस्त हैं और यह लगातार यही करते आ रहे हैं। इनके रग-रग में अपराध भरा हुआ है। अपराध के अलावा इन्होंने कुछ सीखा ही नहीं है। पूरा उत्तर प्रदेश इस बात को जानता है और आज यह लोग अपनी सफाई देने के लिए यहां पर आए हैं। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके एक साथी गुलाम को एनकाउंट में मार गिराया।

गौर हो कि 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम व गुलाम तथा नौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एनकाउंटर के बाद जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन का आभार जताया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article