एजुकेशन

AP Inter Timetable 2027 Released: आंध्र प्रदेश फर्स्ट और सेकेंड ईयर थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट घोषित, bieas.gov.in पर देखें डेटशीट

AP Inter 1st, 2nd Year Timetable 2027 Released: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने एपी इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की 2027 परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाकर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

AP Inter 1st, 2nd Year Timetable 2027: यहां देखें आंध्र प्रदेश फर्स्ट, सेकेंड ईयर टाइम टेबल

AP Inter 1st, 2nd Year Timetable 2027 Released: आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की 2027 परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाकर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक इंटर प्रथम वर्ष की 2027 परीक्षा 24 फरवरी से 15 मार्च 2027 तक, और AP इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा 25 फरवरी से 16 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी।

बता दें जारी शेड्यूल के मुताबिक आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं एक ही सत्र में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

AP Inter 1st, 2nd Year Timetable 2027 Download: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले bieap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AP Inter 1st, 2nd Year Timetable 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम की डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

दो सत्रों में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

इस शेड्यूल में भाषा के पेपर, अंग्रेजी, गणित, नागरिक शास्त्र, जीव विज्ञान, इतिहास, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, वाणिज्य और अन्य विषय शामिल हैं। पुराने सिलेबस के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कई विषयों के अलग-अलग पेपर होंगे। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए भी प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। सामान्य कोर्सेज के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 से 10 फरवरी तक होंगी, जबकि वोकेशनल कोर्सेज के लिए प्रैक्टिकल 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो सत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article