Sunny Deol's 'Suryaa' Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' (Suryaa: Ant Se Aarambh Tak) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। मेकर्स ने सनी पाजी के 69वें जन्मदिन पर 'सूर्या' का टीजर जारी किया था, जिसे देखने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ। फिल्म के टीजर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर दिखाए गए कथित भ्रष्टाचार और हिंसा के चित्रण पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आपत्ति जताई है। मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म की तत्काल और निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: 8वें दिन धड़ाम से गिरी Rajinikanth स्टारर की कमाई, इतना हुआ बिजनेस)
IMA को क्यों है आपत्ति?
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि फिल्म में स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार को जिस तरह से दिखाया गया है, उससे पूरे मेडिकल एसोसिएशन की इमेज खराब होती है। एसोसिएशन ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के बाकी कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर भी चिंता जताई है। IMA के अनुसार कुछ लोगों की गलत गतिविधियों के आधार पर पूरे मेडिकल प्रोफेशन को इस तरह दिखाना सही नहीं है। बड़ी संख्या में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ईमानदारी से मरीजों का इलाज करते हैं और लोगों की जान बचाने के लिए काम करते हैं। एसोसिएशन ने यह भी चिंता जाहिर की कि यदि फिल्म में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले को बहादुरी या सही कदम के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sourav Ganguly के विरोध के बावजूद रिलीज होगी 'दूसरा', दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार)
IMA ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से की ये मांग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर निष्पक्ष रिव्यू करने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन ने फिल्म निर्माताओं से इसमें सुधार करने की मांग की है। इसके साथ ही IMA ने कहा है कि यदि लागू कानून के तहत आवश्यक हो, तो फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या अन्य उचित कार्रवाई करने के विकल्प पर भी विचार किया जाना चाहिए। यह मामला फिल्म के चित्रण को लेकर उठाई गई आपत्तियों और समीक्षा की मांग से जुड़ा है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने या किसी आधिकारिक निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है।
