देश

Tejashwi Birthday: छोटे भाई तेजस्वी के जन्मदिन पर उमड़ा तेजप्रताप यादव का 'प्यार', रात में मिलकर काटा केक, लिखा ये भावुक संदेश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 9, 2022, 03:47 PM IST

Tejashwi Yadav Birthday News: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 33 साल के हो गए हैं इस खास मौके पर उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव का प्यार उनके उपर उमड़ा।

Image

तेजस्वी यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं

Photo : Twitter

Bihar Dy CM Tejashwi Yadav Birthday: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें ढ़ेर सारी बधाइयां मिल रही हैं, इन सबके बीच उनके बड़े भाई और राज्य सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव (tejpratap yadav) ने उनके लिए कुछ खास किया।

तेजप्रताप यादव ने रात 12 बजे अपने छोटे भाई तेजस्वी के लिए केक काटने का इंतजाम कर उसे उनके हाथों से कटवाया, इस वक्त उनकी मां राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं, तेजप्रताप यादव इस मौके पर खासे उत्साहित नजर आए।

गौर हो कि अक्सर मीडिया में लालू यादव के इन दोनों बेटों के बीच तनातनी की खबरें सामने आती रहती हैं और तेजप्रताप यादव भी गाहे-बगाहे अपनी नाराजगी दिखाते रहे हैं ऐसे में तेजप्रताप का अपने छोटे भाई के लिए ये प्यार लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनके इस पोस्ट को लोग पसंद कर रहे हैं।

तेजस्वी ने केक काटने का वीडियो शेयर किया उसमें लिखा- Happy birthday, brother! I love you!

तेजस्वी यादव ने जन्मदिन के मौके पर केक काटकर मां का आशीर्वाद लिया वहीं बड़े भाई और मां को खुद अपने हाथ से केक खिलाया

अपने भाई के लिए मैसेज भी लिखा

तेजस्वी यादव ने इसके अलावा एक और ट्वीट कर अपने भाई के लिए मैसेज भी लिखा, उन्होंने ट्वीट कर लिखा- करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आँखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष।

मेरे भाई को क़दम-क़दम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article