देश

मुंबई बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में फूट! बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 27, 2023, 05:10 PM IST

INDIA Alliance News: नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि मुंबई बैठक के दौरान कई अन्य दल भी INDIA एलायंस के साथ जुड़ेंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

Image

बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Photo : PTI

INDIA Alliance News: विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की अगली बैठक मुंबई में होनी है। इस बैठक की जोर-शोर से तैयारी भी चल रही है। नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि बैठक के दौरान कई अन्य दल भी INDIA एलायंस के साथ जुड़ेंगे। उनका यह दावा कितना सही है यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बीच इंडिया गठबंधन में टकराव की खबरें सामने आने लगी हैं।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने अब बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मुंबई बैठक से ठीक पहले आम पादमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने ऐलान कि है कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, उनके इस ऐलान के बाद INDIA गठबंधन में टकराव पैदा हो सकता है।

दिल्ली में हुआ तय

दरअसल, आप नेता संदीप पाठक ने दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के विधायक और बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बिहार में पार्टी के संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद संदीप पाठक ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने इस दौरान बिहार की विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधते हुए कहा, बिहार का दुर्भाग्य है कि वह गंदी राजनीति के कारण उतना आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा, 10 जगह चुनाव लड़ने से कोई फायदा नहीं है, आप जहां से लड़ो पूरी ताकत के साथ लड़ो, राज्य में लड़ाई आर-पार की होनी चाहिए।

राजद ने दी नसीहत

बिहार में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद राष्ट्रीय जनता दल की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद मनोज झा ने का कि जब इंडिया गठबंधन की नींव रखी जा रही थी, तो कुछ सिद्धांत बनाए गए थे और उन पर विस्तृत चर्चा भी हुई थी। मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी उन सिद्धांतों का पालन करेगी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article