देश

आनंद मोहन के विधायक बेटे ने बताई बागी होने की वजह, RJD हाईकमान पर लगाए ये गंभीर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 07:46 AM IST

राजद विधायकों नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के साथ विश्वास मत के पक्ष में मतदान करने वाले चेतन आनंद ने कहा, काफी समय से मैं और मेरा परिवार पार्टी में भेदभाव का सामना कर रहे हैं।

Image

चेतन आनंद

Chetan Anand: राष्ट्रीय जनता दल के बागी विधायक चेतन आनंद ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार के विश्वासमत हासिल करने से पहले पार्टी विधायकों को तेजस्वी यादव के घर पर रुकने के लिए कहना पार्टी नेतृत्व के विधायकों पर कम भरोसे को दर्शाता है। बाहुबली से नेता बने आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने तेजस्वी यादव के ए टू जेड के दावे पर भी सवाल उठाया जो उच्च जातियों सहित समाज के सभी वर्गों के प्रति सद्भावना को दर्शाता है। आनंद ने आरोप लगाया कि उन्हें राजद में भेदभाव का सामना करना पड़ा था।

मैं और मेरा परिवार पार्टी में भेदभाव का सामना कर रहे हैं...

राजद विधायकों नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के साथ विश्वास मत के पक्ष में मतदान करने वाले चेतन आनंद ने कहा, काफी समय से मैं और मेरा परिवार पार्टी में भेदभाव का सामना कर रहे हैं। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है। यहां तक कि महागठबंधन सरकार में मंत्री पदों के आवंटन में भी राजपूतों और भूमिहारों के साथ ऐसा बर्ताव किया गया था। आनंद राजपूत समुदाय से आते हैं और उनके पिता अपने दौर में समुदाय के युवाओं के बीच आदर्श माने जाते थे। नीलम देवी की शादी भूमिहार समुदाय से आने वाले एक गैंगस्टर और पूर्व विधायक अनंत सिंह से हुई है। अनंत सिंह के मोकामा आवास से विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में दोषी ठहराया गया है।

मुझ पर भरोसा नहीं किया गया

आनंद ने कहा कि उनकी मां लवली आनंद (पूर्व सांसद) की राजद द्वारा अनदेखी की गई और पिता की रिहाई पर जब विवाद खड़ा हुआ तो मैंने अपमानित महसूस किया। आनंद के पिता तीन दशक पहले एक आईएएस अधिकारी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में दोषी करार दिए गए थे और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने कहा, जब मुझे दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद रुकने (तेजस्वी के घर पर) के लिए कहा गया। मुझे अपने परिवार से मिलने जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। साफ तौर पर मुझ पर भरोसा नहीं किया जा रहा था।

कुएं में बहुत पानी है...

विधायक आनंद (32) से जब उस वीडियो फुटेज के बारे में पूछा गया जिसमें वह क्रिकेट के खेल का आनंद ले रहे थे और तेजस्वी यादव के निवास स्थान पर गिटार बजा रहे थे, तो उन्होंने कहा, यह कुछ भी नहीं है। जब आप किसी स्थान पर रहने के लिए मजबूर होते हैं तो आप उपलब्ध सुविधाओं का आनंद लेने के लिए बाध्य होते हैं। सदन में अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने युवा विधायक को अपने छोटे भाई की तरह बताते हुए दावा किया था कि अन्य स्थानों पर अपनी किस्मत आजमाने के बाद हमने उन्हें टिकट दिया था। हालांकि आनंद ने शिकायती लहजे में कहा कि कहा, हमें ठाकुर के कुएं का ताना मारा गया था। अब सबको मालूम हो जाएगा कि कुएं में बहुत पानी है।

एक महीने पहले की थी नीतीश से मुलाकात

आनंद का इशारा सदन के पटल पर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा की कविता ठाकुर का कुआं के पाठ की ओर था। आनंद ने जदयू अध्यक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन छोड़ने और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटने से ठीक एक महीने पहले दिसंबर के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी जिससे परिवार के भविष्य के राजनीतिक कदमों के बारे में अटकलें तेज हो गईं। हालांकि जब युवा विधायक से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह भाजपा या जदयू में शामिल होंगे तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि परिस्थितियां भविष्य की कार्रवाई का फैसला करेंगी।

आरजेडी की ताकत घटकर 76 रह गई

तीन विधायकों के पाला बदलने से विधानसभा में राजद की प्रभावी ताकत घटकर 76 रह गई है जो भाजपा से दो कम है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और राज्य भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के सबसे बड़े होने का दावा करते थे। उसका गौरव तार-तार हो गया है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राजद तीन बागी सदस्यों को अयोग्य ठहराने की मांग करेगा या नहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आलोक मेहता से जब इस घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, तीन विधायकों ने पाला क्यों बदला, यह जांच का विषय है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ