देश

राजस्थान: हिंदू लड़की का नाम टीसी पर मुस्लिम कर दिया, मंत्री ने की तीन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2024, 10:58 AM IST

सांगोद के एक स्थानीय समूह सर्व हिंदू समाज द्वारा इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपे जाने के बाद शिक्षकों के खिलाफ मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया।

Image

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि धर्मांतरण और लव जिहाद में कथित तौर पर शामिल रहने, और प्रतिबंधित जिहादी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया और एक शिक्षिका के खिलाफ जांच शुरू की गई है। दिलावर ने शुक्रवार को जारी एक वीडियो बयान में कहा कि सांगोद स्थित खजूरी ओदपुर गांव के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के तीन शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है।

मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया

सांगोद के एक स्थानीय समूह सर्व हिंदू समाज द्वारा इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपे जाने के बाद शिक्षकों के खिलाफ मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया। मंत्री ने कहा कि यह संज्ञान में लाया गया कि इस स्कूल में पढ़ रही एक हिंदू लड़की का नाम उसके स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) पर मुस्लिम कर दिया गया। दिलावर ने वीडियो में कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद की साजिश की जा रही है और हिंदू लड़कियों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है...यह मेरे संज्ञान में लाया गया।

दो शिक्षक सस्पेंड, एक के खिलाफ जांच

मंत्री ने कहा कि उन्होंने दो शिक्षकों फिरोज खान और मिर्जा मुजाहिद को निलंबित करने का आदेश दिया है और एक शिक्षिका शबाना के खिलाफ कार्रवाई जारी है। दिलावर ने यह भी कहा कि आगे की जांच के आधार पर शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकता है। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया कि एक हिंदू लड़की का मुस्लिम युवकों ने अपहरण कर लिया और उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। इसमें कहा गया है कि स्कूल के रिकॉर्ड में लड़की का नाम मुस्लिम कर दिया गया था।

आदेश के अनुसार, मंत्री को मंगलवार को क्षेत्र के दौरे के दौरान सर्व हिंदू समाज, सांगोद द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ शिक्षक लव जिहाद, धर्मांतरण कराने में लिप्त हैं और उनका प्रतिबंधित जिहादी संगठनों से संबंध है। (भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती