देश

MP Congress Protest Video: भोपाल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों पर चलाए गए वाटर कैनन

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 13, 2024, 03:40 PM IST

MP Congress Protest in Bhopal: युवा कांग्रेस का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन हो रहा है, युवा कांग्रेस ने अपने इस प्रदर्शन को 'रोजगार दो या गिरफ्तार करो' नाम दिया है जिसका वीडियो सामने आया है।

Image

भोपाल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. युवा कांग्रेस का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन
  2. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने निकले
  3. युवा कांग्रेस ने अपने इस प्रदर्शन को 'रोजगार दो या गिरफ्तार करो' नाम दिया

MP Congress Protest in Bhopal MP: भोपाल में हो रहे प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जुटे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने निकले जहां रास्ते में रोकने के लिए उनके उपर पानी की बौछारें डाली गईं, प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसे, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश विधानसभा का घेराव कर रही है।

विधानसभा घेराव करने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी भोपाल पहुंचे हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है, 'नई सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया था...लेकिन फिर ऑनलाइन जुए को वैध कर दिया..'

'रोजगार दो या गिरफ्तार करो'

कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता जैसे ही विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर बढ़े तो रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया पानी की बौछारें मारी गईं। युवा कांग्रेस ने अपने इस प्रदर्शन को 'रोजगार दो या गिरफ्तार करो' नाम दिया है प्रदर्शन कारियों का कहना है कि सरकार रोजगार, बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध और महिला सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है इसलिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article