देश

Meerut Sugar Mill Fire: टरबाइन में धमाके के बाद भीषण आग, इंजीनियर की मौत

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 26, 2022, 07:02 PM IST

मेरठ के परतापुर इलाके में चीनी मिल में भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Image

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में है चीनी मिल

मेरठ के परतापुर इलाके में मोहिउद्दीनपुर स्थित चीनी मिल में भीषण आग में एक शख्स की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मरने वाला शख्स साइट इंजीनियर था। बताया जा रहा है कि टरबाइन में धमाके के बाद आग लग गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। मेरठ डीएम दीपक मीणा ने कहा कि मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।इस मिल के संचालन और रखरखाव को देखने वाली टीम करनाल से यहां आ रही है। पता चल जाएगा कि चीनी मिल का मेंटेनेंस का काम हो सकता है या नहीं।

इंजीनियर की मौत और 6 झुलसे

चीनी मिल में लगी आग में 6 लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि इंजीनियर ने बचने के लिए छत से छलांग लगाई और उसकी वजह से मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी शुगर को मौके पर पहुंच कर जांच के आदेश दिए हैं। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में लगी आग के बाद धुआं जब तेजी से फैलने लगा तो मिल के कर्मचारियों के साथ साथ स्थानीय लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे। आग पर काबू पाने में इसलिए दिक्कत आ रही है क्योंकि मिल के अंदर केमिकल भरे ड्रम रह रह कर फट रहे हैं।

जांच के आदेश

शुगर मिल के मैनेजर का कहना है टरबाइन एकाएक ट्रिप हुई और आग लगी। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि दोपहर में करीब सवा तीन बजे आग लगने की जानकारी मिली और दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग की वजह टरबाइन का फटना है। विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव हो सकेगा।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ