देश

BJP में भी हैं मेरे मित्र, जेल में था तो वे थे खुश...यह 'मुगलकालीन सियासत'- राहुल गांधी की तारीफ कर बोले संजय राउत

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 21, 2022, 11:40 AM IST

दरअसल, सोमवार (21 नवंबर, 2022) को राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपना व्यस्त शेड्यूल होने के बाद भी राहुल ने मुझे कल फोन किया और हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि वह मुझे लेकर चिंतित थे कि मैं ठीक हूं या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं अपना ख्याल रखूं...हम फिर से साथ काम करेंगे।

Image

शिवसेना सांसद संजय राउत और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी।

Photo : IANS

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। उनका मानना है कि राहुल ऐसे दोस्तों में से एक हैं, जो वैचारिक अंतर होने के बाद भी रिश्ते बनाए रखत हैं। पर उनके (राउत) जेल में होने के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ मित्र खुश थे। यह मुगल काल वाली राजनीति है।

सोमवार (21 नवंबर, 2022) को राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपना व्यस्त शेड्यूल होने के बाद भी राहुल ने मुझे कल फोन किया और हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि वह मुझे लेकर चिंतित थे कि मैं ठीक हूं या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं अपना ख्याल रखूं...हम फिर से साथ काम करेंगे।

sanjay raut tweet

sanjay raut tweet

बकौल राउत, "गांधी उन लोगों में से हैं, जो दोस्तों के साथ जुड़े रहते हैं। वह भी तब, जब मित्रों के विचार दूसरे होते हैं या उनमें सियासी अंतर होते हैं। मेरे भाजपा में भी मित्र हैं, पर जब मैं जेल में था तब वे खुश थे। यह मुगलकालीन सियासत है।"

रोचक बात है कि राउत की ओर से राहुल की यह तारीफ तब की गई है, जब हाल ही में वीडी सावरकर को लेकर विवादन पनप गया था। दरअसल, गांधी ने बीते हफ्ते सावरकर (जेल में अंग्रेजों से दया मांगने के संदर्भ में) की निंदा की थी। ऐसे में सियासी गलियारों में राहुल के फोन कॉल और राउत की तारीफ के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

अटकल है कि उद्धव गुट के नेता और कार्यकर्ता सावरकर पर की राहुल की टिप्पणी को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहते हैं। वैसे, कुछ विश्लेषकों का मानना यह भी है कि यह एक तरह से गांधी को संकेत भी है कि वह सावरकर पर बयानबाजी करने से बचें। पर अब यह तो समय ही बताएगा कि दोनों में पैच-अप हुआ है या नहीं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें