देश

इंदौर: कल से चलेगी हेरिटेज ट्रेन, इस रूट पर दौड़ेंगी Train, जानिए इसका किराया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 25, 2023, 03:15 PM IST

ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और 13.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी।

Image

इंदौर में चलेगी हेरीटेज ट्रेन

Heritage Train: रेलवे ने 26 अगस्त से पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह अगली सूचना तक हर शनिवार और रविवार को चलेगी। एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और 13.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड-पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे प्रस्थान करेगी और 16.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार सी1 और सी2 और तीन नॉन एसी चेयर कार डी1, डी2 और डी3 हैं। इस हेरिटेज ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को अलग-अलग टिकट लेना होगा।

एक तरफ के लिए एसी चेयर कार का किराया 265 रुपये और नॉन एसी चेयर कार का किराया 20 रुपये प्रति व्यक्ति है। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या आरक्षण केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article