देश

हिमाचल में फिर हाहाकार! रामपुर में धंसी जमीन, गिरे मकान...डर-असुरक्षा के बीच बेघर हुए लोग

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 3, 2023, 10:16 PM IST

Shimla Latest News: इस बीच, हिमाचल सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कौल नेगी बोले कि उरमान में 10 घर नष्ट हो गए हैं, जबकि बहाली गांव में दो परिवार आश्रयहीन हो गए हैं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : ANI

Shimla Latest News: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कुदरत की मार के चलते फिर से हाहाकार देखने को मिली है। शिमला जिला के रामपुर में जमीन धंसने और मकानों के गिरने का सिलसिला फिलहाल जारी है। बारिश से थोड़ी राहत के बाद भी सितंबर की शुरुआत में लोग इस समस्या से हलकान हुए। नतीजतन डर और असुरक्षा के बीच कई लोग बेघर तक हो गए। ऐसे में लोगों ने पुनर्वास की मांग की है।

रविवार (तीन सितंबर, 2023) को समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि रामपुर के दूरदराज के गांवों में भूमि का धंसना फिलहाल जारी है। जिन ग्रामीणों के घर असुरक्षित हो गए हैं, वे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं। रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र में बड़ी संख्या में घर बर्बादी की कगार पर हैं। मुनीश पंचायत का उरमान गांव पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है। वहां के रहवासी सरकार से सुरक्षित स्थानों पर बसाने की मांग कर रहे हैं।

उरमान के रहने वाले गियान दासी ने इस बाबत पीटीआई-भाषा को बताया, "हमारा घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। हमने पत्थर गिरने और सांपों के डर के बीच तिरपाल के नीचे शरण ली है।" महेंद्र सिंह और मीरा ने भी शिकायत की कि जमीन में गहरी दरारें होने के चलते उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बहली की रहने वाली राज कुमारी ने कहा कि उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है।

फिलहाल प्रभावित लोग मदद और पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं और सरकार से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। इस बीच, हिमाचल सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कौल नेगी बोले कि उरमान में 10 घर नष्ट हो गए हैं, जबकि बहाली गांव में दो परिवार आश्रयहीन हो गए हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?