देश

Himachal: हर चौथे उम्मीदवार पर दर्ज है क्रिमिनल केस, सबसे आगे माकपा तो दूसरे नंबर पर है कांग्रेस; जानिए BJP-AAP का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 11, 2022, 12:39 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद हिमाचल प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने फिर से टिकट देने की अपनी पुरानी प्रथा का पालन किया है। इस साल बड़ी संख्या में आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को पार्टियों ने टिकट दिया है। इसमें सभी पार्टियां शामिल हैं।

Image

हिमाचल चुनाव में दागी उम्मीदवारों की भरमार

Photo : BCCL

हिमाचल चुनाव में इस बार भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की भरमार है। छोटी पार्टियों से लेकर बड़ी पार्टियों तक ने इसमें कोई कंजूसी नहीं की है। इस बार के चुनाव में 23 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई पर तो हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 94 उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। सभी 412 उम्मीदवारों में 201 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों के हैं, 67 क्षेत्रीय दलों के हैं, 45 गैर-मान्यता प्राप्त दलों से हैं और 99 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

पिछली बार से ज्यादा दागी

412 उम्मीदवारों में से 94 (23%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। मतलब राज्य में हर चौथा उम्मीदवार दागी है। 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में, 338 उम्मीदवारों में से 61 (18%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे। गंभीर आपराधिक मामलों वाले 50 उम्मीदवार हैं। 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में, 31 (9%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे।

किस पार्टी के कितने दागी

प्रमुख दलों में, माकपा के 11 उम्मीदवारों में से 5 (46%), कांग्रेस के 68 उम्मीदवारों में से 17 (25%), भाजपा के 68 उम्मीदवारों में से 6 (9%), आप के 67 उम्मीदवारों में से 6 (9%) और बहुजन समाज पार्टी के 53 उम्मीदवारों में से 1 (2%) उम्मीदवार दागी हैं।

इन पर गंभीर मामले

पांच उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं, जबकि दो उम्मीदवारों ने हत्या से संबंधित मामले (आईपीसी धारा-302) घोषित किए हैं। तीन उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का आरोप है।

क्या कहती हैं पार्टियां

सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवारों वाली पार्टी सीपीआई(एम) का दावा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाया गया है। मामले झूठे हैं। वहीं बीजेपी का कहना है कि उसके उम्मीदवारों के खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?