देश

G20 Summit Highlights: जी-20 शिखर सम्मेलन की प्रमुख झलकियां देखकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 11, 2023, 08:44 PM IST

G20 Summit Highlights: देश की राजधानी दिल्ली में G-20 समिट का सफल आयोजन हुआ है, इसे लेकर भारत को दुनियाभर से तारीफ मिल रही है।

Image

दिल्ली में G-20 समिट का सफल आयोजन हुआ है

G20 Summit 2023 Glimpses: दिल्ली में G-20 समिट के सफल आयोजन को लेकर दुनियाभर में भारत की तारीफ के कसीदे पड़े जा रहे हैं, आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, भारत ने इसकी सफल मेजबानी की है और इसमें शामिल होने आए दुनिया के ताकतवर मुल्कों के प्रतिनिधियों ने भारत की मुक्त कंठ से सराहना की है।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि जी20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाई है और भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है, पार्टी के बयान के अनुसार सिंह ने कहा, 'जी20 की बैठक 'ना भूतो न भविष्यति' के रूप मे हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी20 समूह में विश्व के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं। सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।'

सिंह ने कहा कि 'जैव ईंधन अलायंस' पर मोदी के नेतृत्व में मिली सफलता भारत को आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा में ले जा रही है। जी20 शिखर सम्मेलन ने भारत की भव्यता को विश्व में साबित कर दिया है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article