देश

BJP सांसद को व्हाट्सऐप से आई अश्लील वीडियो कॉल, स्क्रीन शॉट भी किया रिकॉर्ड, FIR दर्ज

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 29, 2023, 05:41 PM IST

शिकायत के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने सांसद को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल की और उन्होंने जब कॉल उठाई तो सामने अश्लील वीडियो चल रहा था...

Image

सांसद को आई अश्लील वीडियो कॉल

Obscene Whatsapp Call: हरियाणा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद धर्मबीर सिंह को व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर अश्लील वीडियो कॉल का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले ने उनका स्क्रीन शार्ट भी रिकॉर्ड कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सांसद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सांसद ने तुरंत काटा फोन

भिवानी अपराध शाखा थाने के थानाप्रभारी विकास ने बताया कि सांसद के सचिव ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायत के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने सांसद को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल की और उन्होंने जब कॉल उठाई तो सामने अश्लील वीडियो चल रहा था जिसे देख सांसद ने तुरंत कॉल काट दी।

तहरीर के मुताबिक कॉल करने वाला व्यक्ति स्क्रीन को रिकॉर्ड कर रहा था। एसएचओ ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त फोन नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article