देश

G-20: भारतीय अमेरिकी नागरिक India-USA के बीच जीते जागते पुल, यही मजबूत बनाते हैं संबंध- बोलीं मार्गरेट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 9, 2023, 04:42 PM IST

India-USA Relations: मार्गरेट मैक्लियॉड दुनिया भर में हिंदी और उर्दू भाषी दर्शकों के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता के रूप में काम करती हैं। इस क्षमता में, वह इन भाषाई समुदायों को संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश नीति प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से बताती हैं।

Image

जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने जो बाइडन आठ सितंबर, 2023 को भारत आए।

Photo : AP

India-USA Relations: जी-20 सम्मलेन के बीच यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की हिंदुस्तानी प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लियॉड ने भारत-अमेरिका के संबंधों के पीछे भारतीय अमेरिकियों को भी अहम कड़ी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों मुल्कों के बीच जो बढ़िया संबंध हैं, उनके पीछे ये लोग जीते जागते पुल का काम करते हैं।

शनिवार (नौ सितंबर, 2023) को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बाबत बताया, "हम देखते हैं कि हमारे नेताओं के बीच बेहद गर्मजोशी वाले संबंध हैं। यह हमारे लोगों के बीच का प्रतीक है क्योंकि हमारे अमेरिकी और भारतीय...खासकर हमारे इंडियन अमेरिकन लोग हमारे संबंधों को मजबूत बनाने में जीते जागते पुल का काम करते हैं।"

PM मोदी ने दोनों मुल्कों के रिश्तों पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने इससे पहले शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। दोनों ने उस दौरान भारत-यूएस के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर केंद्रित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच मित्रता वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती रहेगी।
india usa relations

india usa relations

वैसे, रोचक बात है कि यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाइडन के नई दिल्ली पहुंचने के तत्काल बाद हुई। प्रधानमंत्री ने इससे पहले कहा था कि ये बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का तथा विकास सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेंगी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम