देश

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब लेकर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज, रहें सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 11:55 PM IST

पूर्व आर्मी चीफ की किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी अभी मार्केट में नहीं आई है। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय से इस किताब को अभी अनुमति नहीं मिली है। जिसके बाद से ऐसे मैसेज सर्कुलेट हो रहे हैं।

Image

एमएम नरवणे की किताब लेकर फर्जी मैसेज वायरल

Photo : Twitter

पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Army Chief General Manoj Mukund Naravane) की किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny: An Autobiography) को लेकर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। सिर्फ मैसेज ही नहीं ईमेल के जरिए भी ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे साइबर क्राइम को अंजाम दिए जाने की आशंका है। खुद एमएम नरवणे ने इसे लेकर ट्वीट करके जानकारी दी है।

क्या बोले एमएम नरवणे

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने ऐसे मैसेज के बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'सभी को सूचित करना है कि इस प्रकार के दुर्भावनापूर्ण संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि कृपया सावधान रहें और भेजे जा रहे ऐसे किसी भी संदेश या ईमेल का जवाब न दें। धैर्य रखें।"

मैसेज में क्या

दरअसल पूर्व आर्मी चीफ की किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी अभी मार्केट में नहीं आई है। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय से इस किताब को अभी अनुमति नहीं मिली है। जिसके बाद से ऐसे मैसेज सर्कुलेट हो रहे हैं। मैसेज भेजने वाला दावा कर रहा है कि एमएम नरवणे की किताब जो अभी सेना के पास है, उसकी सॉफ्ट कॉपी उसके पास है, जो वो भेज रहा है। इस गोपनीय रखना है। फाइल को ओपेन करने के लिए एक पासवर्ड भी दिया गया है।

मेल पर भी ऐसा ही मैसेज

ऐसा नहीं है ये फर्जी मैसेज सिर्फ फोन पर ही आ रहे हैं। ऐसा ही दावा किया गया मेल भी लोगों को भेजा जा रहा है। इसके बारे में भी एमएम नरवणे ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- "नमस्कार दोस्तों। यह वह ईमेल है जो चारों ओर घूम रहा है। कृपया इस और ऐसे किसी भी अन्य फ़िशिंग स्कैम पर ध्यान न दें।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article