देश

Delhi Liquor Policy Scam: जानें क्यों गिरफ्तार हुए मनीष सिसोदिया, रविवार सुबह से ही CBI कर रही थी पूछताछ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 26, 2023, 09:50 PM IST

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाले में आप नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय द्वारा आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया से रविवार सुबह से ही सीबीआई पूछताछ कर रही थी। मनीष सिसोदिया को मूल रूप से पिछले रविवार को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने बजट की चल रही कवायद का हवाला देते हुए अपनी पूछताछ टालने की मांग की थी। जिसे सीबीआई ने स्वीकार कर लिया था।

सुबह से पूछताछ

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय द्वारा आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। खबरों के मुताबिक आप के वरिष्ठ नेता को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

क्यों किया गिरफ्तार

सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सवालों के जवाब देने से बच रहे थे। उनके खिलाफ जो सबूत हैं उसके हिसाब से उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस केस में सीबीआई ने 25 दिसंबर 22 को विजय नायर समेत 6 आरोपियों के खिलाफचार्जशीट दायर की थी

पहले से थी आशंका

मनीष सिसोदिया के साथ-साथ कई आप नेताओं को डर था कि इस मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसे लेकर कई दावे किए जा चुके थे। खुद सिसोदिया ने पहले कहा था कि वह सात से आठ महीने जेल में रहने के लिए तैयार हैं।

कई आप समर्थक हिरासत में

पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दक्षिण जिले में धारा 144 भी लगाई गई है। डिप्टी सीएम सिसोदिया के आवास के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई थी और सीबीआई मुख्यालय के बाहर अर्धसैनिक बल तैनात किया गया था. पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे आप के कई समर्थकों को हिरासत में लिया।

कई प्रमुख आप नेता हिरासत में

पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रमुख लोगों में सांसद संजय सिंह, विधायक रोहित कुमार महरौलिया, विधायक दिनेश मोहनिया, विधायक कुलदीप सिंह, आप नेता सरिता सिंह और मंत्री गोपाल राय शामिल हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें