Chhindwara News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के मौके पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया घटना लालगांव की है जहां शिवरात्रि के मौके पर शिव (Lord Shiva) भक्तों ने शिव-पार्वती की झांकी निकाली थी लेकिन दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने शोभायात्रा रोककर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद हालात तनाव पूर्ण हो गए और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई।आरोप है कि शोभा यात्रा को रोककर कुछ लोगों ने गाली-गलौच की और माइक और साउंड सिस्टम तोड़ दिया।
देश
MP: छिंदवाड़ा में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों में टकराव, शिव-पार्वती की झांकी के दौरान गाली-गलौज!
- Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 19, 2023, 07:27 AM IST
Chhindwara News : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों में टकराव की खबर सामने आ रही है। इस दौरान लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया और थाने का घेराव भी किया गया। गुस्साए हिंदू संगठनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर एक्शन लेने की मांग की।
KEY HIGHLIGHTS
- छिंदवाड़ा में शिव-पार्वती की झांकी के दौरान विवाद बढ़ा
- शोभा यात्रा को रोककर गाली-गलौज का आरोप, हिंदू संगठनों ने एसपी को ज्ञापन दिया
- दो गुटों में टकराव के बाद छिंदवाड़ा में तनाव
