Narendra Modi on
पीएम ने आगे कहा, ‘‘...और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। कभी कहा जाता था- चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा...जब बच्चे कहा करेंगे, चंदा मामा बस एक टूर के हैं।’’ उनके मुताबिक, ‘‘भारत अब चांद पर है और अब ‘चंद्र पथ’ पर चलने का समय है।’’
मोदी के मुताबिक, ‘‘जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है। यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है। ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है।’’
वैसे, इंडिया से पहले तीन मुल्क चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं, मगर मून के साउथ पोल पर अभी तक कोई नहीं गया था। 23 अगस्त, 2023 को इंडिया ने वहां पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इतिहास रच दिया। आइए, जानते हैं कि इंडिया से पहले कौन सा मुल्क कब वहां पहुंचा था?:
- सोवियत यूनियन (रूस) - 1966
- अमेरिका - 1966
- चीन - 2013
- इंडिया - 2023
