जयपुर

राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ा, कई इलाकों में शीतलहर; सीकर में 1.5 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर तो अति शीतलहर और कई जगह शीतलहर की स्थिति रही है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

राजस्थान में सर्दी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां बीते चौबीस घंटे में एक दो स्थानों पर अति शीतलहर व कई जगह शीत लहर दर्ज की गई। इसके अनुसार इस दौरान मैदानी भागों में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में एक दो स्थानों पर अति शीतलहर तथा कहीं-कहीं पर शीत लहर की स्थिति दर्ज की गयी। वहीं कुछ स्थानों पर 'शीत दिन' दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री सेल्सियस

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी जगहों पर भी न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री से 10.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कश्मीर में कैसा है मौसम?

इधर, कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने छिटपुट स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने से श्रीनगर समेत पूरी घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात मौसम के सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। उत्तर कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से तीन डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से काफी अधिक है।

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई।

कश्मीर में 18 तक मौसम रहेगा शुष्क

चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी लोगों को सावधानी बरतने तथा ठंड से बचने के लिए अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक कश्मीर में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है तथा 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक छिटपुट स्थानों, विशेषकर घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article