देश

Ramesh Bidhuri: दानिश अली को अपशब्द कह बुरे फंसे BJP सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 22, 2023, 04:02 PM IST

Ramesh Bidhuri: चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी नेता दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसपर संसद के अंदर हंगामा मच गया और विपक्ष बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा।

Ramesh Bidhuri: बीजेपी के दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में बसपा सांसद दानिश अली को कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर वो बुरी तरीके से फंसते दिख रहे हैं। बिधूड़ी को बीजेपी की ओर से भी कारण बताओ नोटिस मिल गया है। जिसमें उनसे 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।

राजनाथ सिंह को मांगनी पड़ी माफी

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करने पर पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दरअसल चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी नेता दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसपर संसद के अंदर हंगामा मच गया और विपक्ष बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा। जिसके बाद सदन में राजनाथ सिंह ने मांफी भी मांगी, लेकिन मामला यहीं ठंडा नहीं हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी

इससे पहले आज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को "गंभीरता से नोट" किया और भविष्य में ऐसा व्यवहार दोहराया जाने पर उन्हें "कड़ी कार्रवाई" की चेतावनी दी।

विपक्षी नेता भड़के

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा में बिधूड़ी के बयान संसद के सभी सदस्यों का अपमान करने वाले हैं। बिधूड़ी को उनके बयानों के लिए लोकसभा से निलंबित किया जाना चाहिए। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बिधूड़ी की गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी ने एक बयान में कहा कि नफरत भरे भाषण के लिए कोई विशेषाधिकार नहीं। रमेश बिधूड़ी को गिरफ्तार किया जाए। तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर लिखा- "मुसलमानों और ओबीसी को गाली देना भाजपा की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अधिकतर को इसमें कुछ गलत नजर नहीं आता। नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मुसलमानों को उनके ही देश में इस कदर डर में रहने के लिए मजबूर कर दिया है कि वे सबकुछ बिना शिकायत किए सह लेते हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article