बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं और वो इस दौरान औरंगाबाद में थे वहां उनके साथ एक घटना घट गई बताते हैं कि सोमवार शाम जब वो यात्रा में थे तो उनके उपर एक प्लास्टिक की कुर्सी फेंकी गई है, जिससे वो बाल बाल बचे हैं, बताते हैं कुर्सी का टुकड़ा उनके चेहरे के पास गिरा है, इस घटना के बाद वहां हंगामा मच गया
समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में सोमवार शाम यह घटना हुई। नीतीश कुमार पर इस बार प्लास्टिक की कुर्सी फेंकने की कोशिश हुई, कुर्सी की एक टांग मुख्यमंत्री के चेहरे के पास से गुजरती हुई सुरक्षाकर्मी के हाथ में आई।
प्लास्टिक कुर्सी का यह टुकड़ा एक सेकेंड बाद आता तो आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री के चेहरे पर जा लगता ऐसा बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री वहां पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने आये थे उद्घाटन करने के दौरान ही किसी ने कुर्सी फेंकी जो उनके चेहरे के पास से निकली।
क्या हुआ था वहां
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जैसे ही वहां पहुंचे स्थानीय लोग उनसे अपनी समस्या बताना चाहते थे वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ग्रामीणों को रोक रहे थे, इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, फिर आक्रोशित लोग कुर्सियां तोड़ने लगे और उसी दौरान ये हादसा सामने आया है।
सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरे में ले लिया
चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों से घिरे मुख्यमंत्री पर यह टुकड़ा भारी भीड़ और समर्थकों की नारेबाजी के बीच फेंका गया, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरे में ले लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पिछले साल अगस्त में फूलों की माला फेंके जाने का मामला सामने आया था वहीं उससे पहले नालंदा में मुख्यमंत्री की ओर पटाखा फेंक दिया गया था।
