Upendra Kushwaha: बिहार में उपेंद्र कुशवाहा और प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। शनिवार को पीके पर नीतीश पर गंभीर आरोप लगाए जबकि रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू-आरजेडी (JDU and RJD) डील पर सवाल दागे। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश बताएं कि आरजेडी से क्या डील हुई है? क्या जेडीयू का आरजेडी में विलय कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'राजद की ओर से जो डील हुई है वो मुझे जानना है, हम दल को छोड़ना नहीं चाह रहे हम चाहते है दल मजबूत हो राजद के लोग कहने लगे है आप हटिए मुख्यमंत्री जी और राजद नेताओं को शपथ दिलवाइए।'
पटना
Bihar: खुलकर बगावत पर उतरे कुशवाहा, बोले- नीतीश कुमार बताएं कि आरजेडी से क्या डील हुई है?
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 6, 2023, 08:10 AM IST
