Weather Today, 7 August 2022: तेलंगाना के 19 जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 7 August 2022 (आज का मौसम): मौसम विभाग ने आज राजस्थान के जयपुर, सीकर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा और राजसमंद में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना जताई है।

Weather Today, 7 August 2022: तेलंगाना के 19 जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम
Photo Credit: ANI

Weather Forecast Today, 7 August 2022: मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर, दक्षिण और पश्चिम भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और दक्कन के पठार पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने तेलंगाना के 19 जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेलंगाना के 19 जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गरज के साथ काफी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान और रायलसीमा में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

राजस्थान के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना

इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के जयपुर, सीकर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा और राजसमंद में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना जताई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!