देश

एक विचारधारा या एक व्यक्ति किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता- बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2023, 12:02 AM IST

मोहन भागवत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने ‘स्वराज्य’ की स्थापना की और दक्षिण भारत को अपने समय में अत्याचारों से मुक्त कराया, वहीं नागपुर के भोंसले परिवार के शासन में पूर्व और उत्तर भारत को अत्याचारों से मुक्त कराया गया था।

Image

संघ प्रमुख मोहन भागवत

Photo : BCCL

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के ‘‘अच्छे देशों’’ के पास ढेर सारे विचार हैं। एक विचारधारा या एक व्यक्ति किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता।

वह नागपुर में राजरत्न पुरस्कार समिति की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। भागवत ने कहा, ‘‘एक व्यक्ति, एक विचार, एक समूह, एक विचारधारा किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकती।’’उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के अच्छे देशों के पास हर तरह के विचार होते हैं। उनके पास सभी तरह की व्यवस्थाएं भी होती हैं और वे इन्हीं व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’

नागपुर के पूर्व शाही घराने-भोंसले परिवार के बारे में उन्होंने कहा कि यह परिवार संघ के संस्थापक के बी हेडगेवार के समय से आरएसएस से जुड़ा था।

भागवत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने ‘स्वराज्य’ की स्थापना की और दक्षिण भारत को अपने समय में अत्याचारों से मुक्त कराया, वहीं नागपुर के भोंसले परिवार के शासन में पूर्व और उत्तर भारत को अत्याचारों से मुक्त कराया गया था।

End of Article