देश

PFI और कांग्रेस एक जैसे हैं, मैंने यह कभी नहीं कहा, संगठन पर बैन के बारे में बोले गृह मंत्री

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 14, 2023, 01:38 PM IST

Amit Shah on PFI ban : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और कांग्रेस एक जैसे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश के साथ इंटरव्यू में शाह ने कहा कि पीएफआई की गतिविधियां देश हित में नहीं थी।

Amit Shah on PFI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)और कांग्रेस एक जैसे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश के साथ इंटरव्यू में शाह ने कहा कि पीएफआई की गतिविधियां देश हित में नहीं थीं। यह संगठन देश में धर्मांधता एवं कट्टरता फैलाने के साथ-साथ आतंकवादी संगठनों के लिए 'रॉ मैटेरियल' तैयार कर रहा था। शाह ने कहा कि उनकी सरकार ने पीएफआई पर सफलतापूर्वक प्रतिबंध लगाया है।

कट्टरता फैला रहा था PFI-शाह

गृह मंत्री ने कहा, 'मैंने यह कभी नहीं कहा कि पीएफआई और कांग्रेस एक जैसे हैं। पीएफआई के सदस्यों पर कई मामले दर्ज थे और कांग्रेस ने इन मामलों को वापस लेने का प्रयास किया। हमने केवल इसे रोकने की कोशिश की। इसमें बुरा मानने वाली कौन सी चीज है? हमने सफलतापूर्वक पीएफआई पर बैन लगाया है। मेरा मानना है कि पीएफआई देश में धर्मांधता एवं कट्टरता फैला रहा था। यह संगठन आतंकवादी संगठनों के लिए रॉ मैटेरियल तैयार कर रहा था। हमारे पास इस तरह के इनपुट्स थे कि पीएफआई की ओर से की जा रहीं गतिविधियां देश की एकता के लिए ठीक नहीं हैं।' गृह मंत्री ने कहा कि पीएफआई पर बैन लगाने का फैसला राजनीति से ऊपर उठकर लिया गया।

गत शनिवार को कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में कांग्रेस जब सत्ता में आई तो उसने पीएफआई के करीब 1700 सदस्यों को रिहा किया।

अडानी को लेकर भी बोले शाह

भाजपा द्वारा कई शहरों के नाम बदलने पर शाह ने कहा कि एक भी शहर ऐसा नहीं है जिसका पुराना नाम न हो और बदला है। इस पर बहुत सोच समझकर हमारी सरकारों ने फैसले लिए हैं और हर सरकार का ये विधायी अधिकार है।अडानी से जुड़े मुद्दे पर शाह ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। इस इंटरव्यू में शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव, सीएए, आतंकवाद और राहुल गांधी सहित अन्य मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article