LIVE
ताजा खबर 23 अगस्त 2023: चंद्रयान- 3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, ISRO ने रच दिया इतिहास, देश भर में भारी खुशी की लहर
ताजा खबर 23 अगस्त 2023: चंद्रयान- 3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, ISRO ने रच दिया इतिहास, देश भर में भारी खुशी की लहर
AUG 23, 2023 23:52 IST
IND vs IRE T20I: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा T20I
ND vs IRE T20I: भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पहली बार जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 2 रन से जीता था। पढ़ें पूरी खबर
AUG 23, 2023 23:51 IST
रूस की वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन की मौत
रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर के मुताबिक, विमान हादसे में 9 अन्य लोग भी मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 23, 2023 22:10 IST
अगले 14 दिन तक जटिल सवालों के जवाब तलाशेगा चंद्रयान-3
साल 2008 में भारत ने जो अपना चंद्र मिशन शुरू किया था बुधवार को वह अपने मुकाम पर पहुंच गया। भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिण हिस्से पर सफलतापूर्वक 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर गया। इस कामयाबी के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक लंबी छलांग लगाई, पढें पूरी खबर
AUG 23, 2023 22:09 IST
शुरू हुआ Chandrayaan-3 और ISRO कमांड सेंटर के बीच कम्यूनिकेशन
Chandrayaan-3: इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंड कर चुका है। इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। पूरी दुनिया इस उपलब्धि के लिए भारत को बधाई दे रही है। इस बीच इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर नया अपडेट दिया है, पढ़ें पूरी खबर
AUG 23, 2023 18:22 IST
चंद्रयान- 3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, देश भर में खुशी की लहर
इसरो के मिशन चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग, पीएम मोदी बोले- ये विकसित भारत का क्षण, गौर हो कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इंडिया ने रख दिए हैं सफल कदम सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही है, PM ने कहा कि ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, पढ़ें पूरी खबर
AUG 23, 2023 16:42 IST
चंद्रयान-3 की लैंडिग के सवाल पर नीतीश हुए भौचक
चंद्रयान आज शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे अनजान दिखाई दिए। पढें पूरी खबर
AUG 23, 2023 16:41 IST
IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टकराने से बचे 2 विमान
दिल्ली से बागडोगरा की उड़ान यूके725 नए उद्घाटन किए गए रनवे से उड़ान भर रही थी और दूसरी ओर अहमदाबाद से दिल्ली की उड़ान, समानांतर रनवे पर उतर रहा था। तभी टेकऑफ करने वाली फ्लाइट को एटीसी ने रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पढें पूरी खबर
AUG 23, 2023 16:40 IST
चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की उम्मीद करता हूं, भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने दिया संदेश
जहां पूरा देश चंद्रयान 3 लैंडर के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने भी अपना संदेश दिया है। पढें पूरी खबर
AUG 23, 2023 15:50 IST
Chandrayaan 2 की नाकामयाबी में कैसे छिपी है Chandrayaan 3 की सफलता?
Chandrayaan 2 की नाकामयाबी में कैसे छिपी है Chandrayaan 3 की सफलता ? तीसरे चंद्रयान मिशन में दूसरे मिशन की गलतियों से इसरो ने सबक लिया है. उसने सुनिश्चित किया है कि पिछली कोई गलती इस मिशन के साथ नहीं हो, पढ़ें पूरी खबर
AUG 23, 2023 15:00 IST
IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टकराने से बचे 2 विमान
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। एक गलती है कारण दो विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर टकरा सकते थे। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक साथ दो विमानों को लैंडिग और टेकऑफ की अनुमति दे दी गई। एक विमान लैंडिंग कर रहा था, जबकि एक अन्य विमान उड़ान भरने की प्रक्रिया में था। एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें
AUG 23, 2023 13:55 IST
बड़ी खबर! साल में दो बार आयोजित होगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें क्या होगा फायदा
भारत में शिक्षा मंत्रालय 2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) शुरू करने पर काम कर रहा है। रूपरेखा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए प्रति वर्ष दो बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि छात्रों के पास अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दोनों होगा। पूरी खबर पढ़ें
AUG 23, 2023 13:52 IST
मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहा, अब तक 17 मजदूरों की मौत
मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 21 किमी दूर सैरांग इलाके के पास बुधवार सुबह 11 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह जाने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। घटना के समय आइजोल तक रेलवे कनेक्टिविटी लाने के लिए बनाए जा रहे पुल पर 40 कंस्ट्रक्शन मजदूर लगे हुए थे। पूरी खबर पढ़ें
AUG 23, 2023 11:37 IST
जो पाकिस्तानी मंत्री कभी इसरो का उड़ाता था मजाक, अब हुआ तारीफ करने को मजबूर
Chandrayaan 3 Pakistan Reaction: कहा जाता है कि आपके काम की तारीफ दुश्मन भी करने लगे तो समझिए आप इतिहास रच चुके हैं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। जो पाकिस्तान कभी इसरो का मजाक उड़ाता था, चंद्रयान मिशन पर बेतुकी बातें करता था, अब उसके नेता इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में लाइव ब्रॉडकास्ट की मांग कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें
AUG 23, 2023 10:22 IST
मॉस्को और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन को मार गिराया गया, कोई हताहत नहीं
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों में यूक्रेन के ड्रोन विमानों को मार गिराया। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि इन ड्रोन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि एक ड्रोन मॉस्को शहर में निर्माणाधीन इमारत में गिरा। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित वाणिज्यिक परिसर पहले भी दो बार ड्रोन की चपेट में आ चुका है। सोबयानिन के मुताबिक, उक्त घटना में पास की दो इमारतों की कई खिड़कियां टूट गईं, जिसके बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन विमानों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिया गया। रूस ने यूक्रेन पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि मॉस्को के मोजाहिद और खिमकी इलाकों में वायु रक्षा प्रणालियों ने दो अन्य ड्रोन को मार गिराया। रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार, घटना के कारण मॉस्को के हवाई अड्डे थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए, लेकिन अब उन्हें फिर से खोल दिया गया है। रूस की धरती पर हाल के दिनों में ड्रोन हमले काफी बढ़ गए हैं, लेकिन इनसे संपत्ति की बहुत कम क्षति हुई है और कोई हताहत नहीं हुआ है। यूक्रेन ने रूस को ड्रोन से निशाना बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
AUG 23, 2023 09:37 IST
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मंदिर और घाटों पर जमे हुए लोग
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना के साथ वाराणसी के लोग सुबह से ही मंदिर और घाटों पर जमे हुए है। वाराणसी के पांडे घाट पर भी लोगों ने मां गंगा की विशेष आरती उतारी और पूजा किया। एक हाथ में पूजा की थाली थी तो दूसरे में चंद्रयान की फोटो। इस दौरान लोगों ने टाइम्स नाउ नवभारत के चांद पर जय हो के साथ सेल्फी भी लेने की होड़ लगी रही।
AUG 23, 2023 07:00 IST
Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE
isro.gov.in, Chandrayaan 3 Moon Landing Live Telecast, ISRO India Moon Mission LIVE Stream Online: आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और वो चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
AUG 23, 2023 06:57 IST
जेयू में विद्यार्थी की मौत: प्राथमिक जांच के अनुसार छात्रावास में उसे निर्वस्त्र घूमाया गया था
यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में छात्रावास के दूसरे तल से गिरकर जान गंवाने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थी को इस घटना से महज कुछ मिनट पहले निर्वस्त्र कराकर वहां घूमाया गया था। कोलकाता पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि पीड़ित किशोर के साथ ‘यौन छेड़खानी भी की गयी थी’ तथा विश्वविद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों समेत 12 लोगों ने इस पूरे प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभायी थी। पुलिस के अनुसार जिन 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें बस एक की सक्रिय भूमिका नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि किशोर की निश्चित तौर पर रैगिंग की गयी थी और उसे कमरा नंबर 70 में जबरन कपड़े उतरवाकर गलियारे में निर्वस्त्र घुमाया गया। हमारे पास सबूत हैं। नौ अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर के समीप मुख्य छात्रावास के दूसरे तल की बालकनी से कथित रूप से गिरने के बाद किशोर छात्र की मौत हो गयी थी।
AUG 23, 2023 06:55 IST
नूंह प्रशासन ने विहिप को 28 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी
हरियाणा के नूंह में प्रशासन ने 28 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नूंह जिला प्रशासन ने इस यात्रा के लिए आयोजकों द्वारा दिये गये अनुमति संबंधी आवेदन को मंगलवार शाम को खारिज कर दिया। जुलाई में नूंह में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। एक सप्ताह पहले ही 13 अगस्त को पलवल के पोंडरी गांव में हिंदू संगठनों की महापंचायत में नूंह के नल्हार मंदिर से विहिप की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया था। नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने इस बात की पुष्टि की कि यात्रा निकालने की अनुमति संबंधी आवेदन खारिज कर दिया गया है। इस संबंध में संपर्क किए जाने पर स्थानीय विहिप नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अनुमति न दिए जाने की जानकारी नहीं है और कहा कि यात्रा के लिए ‘किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। नूंह में 31 जुलाई को विहिप की यात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था और इस हिंसा में दो होमगार्ड जवान समेत छह लोगों की जान चली गयी थी।
AUG 23, 2023 06:54 IST
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशाल यज्ञ करेंगे विहिप और आर्य समाज
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने की कामना करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा। उसने कहा कि संत नगर के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज और विहिप द्वारा बुधवार सुबह यह यज्ञ किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा। यह नयी दिल्ली में ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर में आर्य समाज मंदिर में 23 अगस्त को प्रात: साढ़े सात बजे किया जाएगा।
AUG 23, 2023 06:52 IST
राष्ट्रपति बाइडन 7-10 सितंबर तक करेंगे भारत की यात्रा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सात से 10 सितंबर तक भारत की यात्रा करेंगे और इस दौरान यूक्रेन युद्ध समेत कई वैश्विक मुद्दों पर अन्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जी-20 नेतृत्व की सराहना भी करेंगे। जी20 के विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन नौ से 10 सितंबर को नयी दिल्ली में होगा। इसके भारत में विश्व नेताओं के सबसे बड़े सम्मेलन में से एक होने की संभावना है। भारत ने इंडोनेशिया से एक दिसंबर 2022 को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन और जी20 के सहयोगी स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन, यूक्रेन संघर्ष के आर्थिक तथा सामाजिक असर खत्म करने समेत कई वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘गरीबी की समस्या से बेहतर तरीके से लड़ने के लिए विश्व बैंक समेत बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी। जीन-पियरे ने बताया कि नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जी-20 के नेतृत्व की सराहना भी करेंगे और आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान ने कहा कि शिखर सम्मेलन से इतर बाइडन की विभिन्न नेताओं के साथ वार्ता में जलवायु परिवर्तन, यूक्रेन-रूस युद्ध और अन्य वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।
