देश

Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग, गदगद पीएम मोदी बोले-'अब चंदा मामा दूर के नहीं, एक टूर के हैं'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 23, 2023, 06:43 PM IST

PM Modi on Chandrayaan 3 Landing: भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल कदम रख दिए हैं, सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही है, PM मोदी ने इस मौके पर खुशी जताई है और कहा है कि ये देश के लिए बहुत बड़ा कदम है।

Image

PM मोदी ने इस मौके पर खुशी जताई है और कहा है कि ये देश के लिए बहुत बड़ा कदम है

Chandrayaan-3 Successful Landing: इसरो के मिशन चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग, पीएम मोदी बोले- ये विकसित भारत का क्षण, गौर हो कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इंडिया ने रख दिए हैं सफल कदम सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही है, PM ने कहा कि ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मिशन को दक्षिण अफ्रीका से लाइव देख रहे थे। प्रधानमंत्री 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं वो वहीं से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस पल को देख रहे थे, इसरो की सफलता पर उन्होंने कहा कि ये ये विकसित भारत का क्षण है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती हैं। यह पल अविस्मरणीय है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मेरे प्यारे परिवारजनो! जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो गर्व होता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती हैं। यह पल अविस्मरणीय है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत की नई ऊर्जा, नई चेतना का है। यह क्षण भारत के उदीयमान भाग्य के आह्वान का है। अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की अमृत वर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया।'

मिशन चंद्रयान-3 पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं

गौर हो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, इस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं।

इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि हम चांद पर पहुंच गए हैं। इतना कहते ही पीएम नरेंद्र मोदी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लहराने लगे। उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिख रहे थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!