दुनिया

Chandrayaan 3: जो पाकिस्तानी मंत्री कभी इसरो का उड़ाता था मजाक, अब हुआ तारीफ करने को मजबूर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 23, 2023, 11:42 AM IST

Chandrayaan 3: पाकिस्तान में जब इमरान खान की सरकार थी, तब चौधरी फवाद हुसैन पाकिस्तान के मंत्री थी। फवाद हुसैन अपने बड़बोलेपन के लि​ए भी मशहूर थे, भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते रहते थे, लेकिन आज जब चंद्रयान चांद की धरती पर उतरने की तैयारी कर रहा है तब भारत की तारीफ में वो कसीदे पढ़ने लगे हैं।

Image

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने की इसरो की तारीफ (फोटो- Chaudhry Fawad Hussain)

Chandrayaan 3: कहा जाता है कि आपके काम की तारीफ दुश्मन भी करने लगे तो समझिए आप इतिहास रच चुके हैं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। जो पाकिस्तान कभी इसरो का मजाक उड़ाता था, चंद्रयान मिशन पर बेतुकी बातें करता था, अब उसके नेता इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में लाइव ब्रॉडकास्ट की मांग कर रहा है।

कौन है ये पाकिस्तानी नेता

पाकिस्तान में जब इमरान खान की सरकार थी, तब चौधरी फवाद हुसैन पाकिस्तान के मंत्री थी। फवाद हुसैन अपने बड़बोलेपन के लिए भी मशहूर थे, भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते रहते थे, लेकिन आज जब चंद्रयान चांद की धरती पर उतरने की तैयारी कर रहा है तब भारत की तारीफ में वो कसीदे पढ़ने लगे हैं।

लाइव टेलीकास्ट की मांग

इमरान खान सरकार में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने मांग की है कि पाकिस्तान की मीडिया को चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट करना चाहिए। उन्होंने मिशन को "मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण" बताते हुए भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को भी बधाई दी है। फवाद हुसैन ने ट्वीट कर कहा- "पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए। बहुत बधाई।"

कभी उड़ाते थे मजाक

फवाद हुसैन कभी इसरो का जमकर मजाक उड़ाते थे। चंद्रयान-2 मिशन जब फेल हुआ था तब पाकिस्तान के इस नेता ने इसरो को जमकर ट्रोल किया था। पीएम मोदी पर भी हमला बोला था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article