देश

IGI एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टकराने से बचे 2 विमान; एक ही समय पर मिली टेकऑफ और लैंडिंग की इजाजत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 23, 2023, 04:03 PM IST

दिल्ली से बागडोगरा की उड़ान यूके725 नए उद्घाटन किए गए रनवे से उड़ान भर रही थी और दूसरी ओर अहमदाबाद से दिल्ली की उड़ान, समानांतर रनवे पर उतर रहा था। तभी टेकऑफ करने वाली फ्लाइट को एटीसी ने रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब हवाई यातायात नियंत्रक की चूक की वजह से एक ही रनवे पर विमानन कंपनी विस्तार के दो विमान पहुंच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना में अहमदाबाद से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी एक उड़ान और यहां से बागडोगरा के लिए उड़ान भरने वाली एक अन्य उड़ान शामिल थीं।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्तार का विमान वीटीआई926 जिससे अहमदाबाद-दिल्ली उड़ान संचालित की जानी थी इस मामले में शामिल था।

कैसे हुई गड़बड़ी?

अधिकारी ने कहा कि विमान रनवे 29एल पर उतरा और हवाई यातायात नियंत्रक द्वारा उसे रनवे 29आर पार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा, उसी समय नियंत्रक ने रनवे 29आर से विस्तार के ही एक अन्य विमान वीटीआई725 को भी उड़ान भरने की अनुमति दे दी। अधिकारी के अनुसार, संबंधित वायु नियंत्रक को ड्यूटी से हटा दिया (डीरोस्टर) गया है और नियामक घटना की जांच करेगा। उन्होंने कहा, क्षण भर के लिए, टॉवर नियंत्रक विमानों के एक ही समय वहां से गुजरने की बात को भूल गया और रनवे 29आर से विस्तार की एक अन्य उड़ान वीटीआई725 (दिल्ली-बागडोगरा) को उड़ान भरने की मंजूरी जारी कर दी।

टला बड़ा हादसा

अधिकारी ने कहा, उड़ान संख्या वीटीआई926 से जानकारी के आधार पर त्रुटि का एहसास होने पर, टावर नियंत्रक ने उड़ान संख्या वीटीआई725 को उड़ान रद्द करने का निर्देश दिया। विस्तारा की तरफ से इन घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article