क्रिकेट

IND vs IRE T20I: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा T20I, बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पहली सीरीज

IND vs IRE T20I: भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पहली बार जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 2 रन से जीता था।

Image

भारत बनाम आयरलैंड (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
भारत-आयरलैंड तीसरा टी20 मुकाबला रद्द
भारत ने सीरीज 2-0 से अपने नाम किया
जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में पहली सीरीज जीत

भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा T20I मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहली बार T20I सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने बारिश से बाधित पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रन से जीता था। यह मुकाबला जसप्रीत बुमराह की वापसी के लिहाज से महत्वपूर्ण था और उन्होंने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर धमाकेदार वापसी की।

दूसरे मुकाबले में दिखा था बल्लेबाजों का दम

दूसरे T20I मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ के शानदार 58 और रिंकू सिंह की विस्फोटक 38 रन की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन का स्कोर बनाया और आयरलैंड की टीम को 152 पर रोक कर 33 रन से मुकाबला जीत लिया। आयरलैंड की ओर से इस मैच में एंड्रयू बालबर्नी ने 51 गेंद पर विस्फोटक 72 रन की पारी खेली।

आयरलैंड के खिलाफ तीसरी सीरीज जीत

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की यह तीसरी सीरीज जीत थी। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड को साल 2018 और फिर 2022 में 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी। जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के कारण प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने इस सीरीज में 4 विकेट चटकाए।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article