देश

Vande Bharat Sleeper: रेलवे का सफर होगा अधिक तेज और आसान, कुछ ही महीनों में ट्रैक पर उतरेगी 10 और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 10:00 PM IST

Vande Bharat Sleeper Trains Starting Soon: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरुआत में दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-पटना जैसे कुछ चुनिंदा मार्गों पर रात भर की यात्रा को कवर करेंगी।

Image

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

10 Vande Bharat Sleeper: भारतीय रेलवे का सफर दिनोंदिन आरामदायक और समय बचाने वाला हो रहा है। वंदे भारत ट्रेनों ने रेलवे सेवाओं का कायाकल्प कर दिया है और देश भर में इसके नेटवर्क में तेजी से विस्तार हो रहा है। भारतीय रेलवे इस साल मार्च तक वंदे भारत ट्रेनों का एक अत्याधुनिक स्लीपर वर्जन शुरू करने की योजना बना रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्लीपर वर्जन के लिए कोचों का उत्पादन जोरों पर है। वर्तमान में रेलवे देश भर में 39 मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों के चेयर कार वर्ज चला रहा है। वंदे भारत स्लीपर वर्जन शुरुआत में दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-पटना जैसे कुछ चुनिंदा मार्गों पर रात भर की यात्रा पूरी करेगा।

अगस्त या सितंबर से 10 वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन की उम्मीद

मार्च में जरूरी परीक्षणों के बाद स्लीपर वर्जन के शुरुआती सेट अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है। कुछ महीनों बाद इन ट्रेनों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी साल अगस्त या सितंबर से इनके संचालन की उम्मीद है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, स्लीपर वर्जन एडवांस सुविधाओं, सुरक्षा और आरामदायक होगा। उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता, स्थायित्व और सामर्थ्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, जो अगले कुछ वर्षों में निर्यात किए जाने के लिए पर्याप्त हों। उन्होंने कहा कि स्लीपर संस्करण के सभी सेट कवच प्रणाली से लैस होंगे और उनकी अधिकतम गति 200 किमी प्रति घंटा होगी।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में निर्माण

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री विशेष लाइटिंग जैसी कई नई सुविधाओं के साथ ट्रेनों का निर्माण कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्लीपर संस्करण की हर ट्रेन में 16 एसी1 टियर कोच होंगे जिनमें 850 बर्थ होंगी। 10 और ट्रेन लॉन्च होने से यात्रियों की सुविधाओं में भारी इजाफा होगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि यात्रा अनुभव भी शानदार और आरामदायक होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article