हेल्थ

World Alzheimer's Day 2025 : कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अल्जाइमर दिवस, जानें इसका महत्व और साल 2025 की थीम

World Alzheimer's Day History, Significance And Theme In Hindi : हर साल 21 सितंबर को दुनियाभर में World Alzheimer’s Day मनाया जाता है। दिमागी क्षमता को कमजोर करने वाला ये रोग काफी गंभीर है। आज हम आपको विश्व अल्जाइमर दिवस का महत्व और इसकी थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

world alzheimer day 2025

World Alzheimer's Day History, Significance And Theme In Hindi : अल्जाइमर एक दिमागी रोग है, जिससे पीड़ित व्यक्ति अपनी याददाश्त खोने लगता है। अल्जाइमर होने पर दिमाग के बीटा सेल नष्ट होने लगते हैं। इस तरह हमारी चीजों को याद रखने, सोचने और समझने की क्षमता कमजोर होने लगती है। गंभीर स्थिति में रोगी को अपना नाम भी याद रख पाना मुश्किल हो जाता है। इस रोग की गंभीरता को देखते हुए हर साल 21 सितंबर के दिन विश्व अल्जाइमर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

विश्व अल्जाइमर दिवस का महत्व - World Alzheimer’s Day Significance In Hindi

हर साल 21 सितंबर के दिन दुनियाभर में World Alzheimer’s Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है Alzheimer’s नाम की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना। क्या है यह बीमारी, कैसे पहचानें, और कैसे मुकाबला करें। आइए जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम।

विश्व अल्जाइमर दिवस का इतिहास - Alzheimer’s Day History

Alzheimer’s Day की शुरुआत 1994 में हुई थी। Alzheimer’s Disease International (ADI) नाम की संस्था ने इस दिन को अपनी 10वीं वर्षगांठ (anniversary) के अवसर मनाया था। इसके अलावा Alzheimer और दूसरी दिमाग से जुड़ी बीमारियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण है।

विश्व अल्जाइमर दिवस की थीम - Alzheimer’s Day 2025 Theme

अल्जाइमर दिवस मनाने के लिए हर साल एक खास थीम निर्धारित की जाती है। थीम के अनुसार दुनिया भर में अल्जाइमर की रोकथाम के कार्यक्रम साल भर चलाए जाते हैं। इस साल 2025 में विश्व अल्जाइमर दिवस की थीम - Alzheimer’s Day 2025 Theme 'अल्जाइमर के बारे में पूछें, डिमेंशिया के बारे में पूछें'(Ask about Alzheimer's, ask about dementia) तय की गई है

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article