रूस के साइबेरिया स्थित केमेरोवो क्षेत्र में सैन्य An-12 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इजवेस्टिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार 17 लोगों की मौत हुई है। रूसी मीडिया आउटलेट 'इज़वेस्टिया' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में एक सैन्य परिवहन विमान (An-12) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केमेरोवो के गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने अपने आधिकारिक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म चैनल पर एक पोस्ट के जरिए यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान किस प्रकार का था।
