बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ (Suryaa: Ant Se Aarambh Tak) तक पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये मूवी 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब एक विवाद की वजह से मूवी की रिलीज पर संकट मंडरा रहा है। सेंसर बोर्ड ने भी अभी तक फिल्म को हरी झंडी नहीं दी है। इस बीच राजस्थान हाई कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को झटका दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana Box Office: 12वें दिन धड़ाम से गिरी रणबीर-यश स्टारर की कमाई)
'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के मेकर्स को लगा झटका
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, डॉक्टरों के संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म के प्रमोशन में दिखाए गए कुछ हिस्सों पर सवाल उठाए हैं। मामला राजस्थान हाई कोर्ट तक पहुंच गया है और कोर्ट ने भी साफ कर दिया है कि सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट मिले बिना फिल्म को ऑनलाइन नहीं दिखाया जा सकता। आज यानी 16 नवंबर को राजस्थान हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए फिल्म के मेकर्स को बिना सेंसर बोर्ड की मंजूरी के इसे ऑनलाइन या किसी दूसरे मंच पर रिलीज करने से रोक दिया। जस्टिस समीर जैन ने साफ कहा कि 1952 के कानून की धारा 5(B) के तहत सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही फिल्म दिखाई जा सकती है। बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के मेकर्स ने इन आरोपों पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि अभी तक सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के अलावा किसी ने पूरी फिल्म नहीं देखी है। ऐसे में केवल टीजर के कुछ सेकंड देखकर यह कहना सही नहीं है कि फिल्म डॉक्टरों को गलत तरीके से दिखाती है।
टल गई रिलीज
पहले ये फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक की रिलीज टल गई है। मेकर्स ने मूवी की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म कब रिलीज होती है....
