हेल्थ

World Prematurity Day: प्रीमैच्योर बेबी बॉय की देखभाल में क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए, डॉ सुप्रिया पुराणिक ने बताया

World Prematurity Day: प्रीमैच्योर बेबी बॉय के जन्म के बाद उसकी सेहत के साथ शारीरिक विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। जानिए प्रीमैच्योर बेबी बॉय की देखभाल में क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

Image

Premature Baby होने पर क्या सावधानी रखनी चाहिए

World Prematurity Day: समय से पहले बच्चे का जन्म होने पर माता-पिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे बच्चों को शुरुआती दिनों में खास देखभाल की जरूरत होती है। उनकी सेहत, वजन और शारीरिक विकास पर लगातार नजर रखना जरूरी होता है। खासकर प्रीमैच्योर बेबी बॉय के मामले में एक ऐसी समस्या सामने आ सकती है, जिसके बारे में बहुत से माता-पिता को जानकारी नहीं होती। इसे Undescended Testes कहा जाता है।

इस स्थिति में बच्चे के टेस्टिस यानी अंडकोष अपनी सामान्य जगह यानी स्क्रोटम तक नहीं पहुंच पाते और पेट में ही रह जाते हैं। समय रहते इस समस्या की पहचान और इलाज न होने पर भविष्य में फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। World Prematurity Day के मौके पर अपने YouTube वीडियो में डॉ. सुप्रिया पुराणिक ने इस समस्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि प्रीमैच्योर बच्चों में ऐसा क्यों होता है और इलाज में देरी करना क्यों नुकसानदायक हो सकता है।

प्रीमैच्योर बेबी बॉय में क्यों होती है Undescended Testes की समस्या?

डॉ. सुप्रिया पुराणिक के अनुसार, गर्भावस्था के तीसरे ट्राइमेस्टर में बेबी बॉय के टेस्टिस पेट के अंदर होते हैं। इसके बाद ये धीरे-धीरे नीचे आकर स्क्रोटम यानी अंडकोष की थैली में पहुंच जाते हैं।

लेकिन अगर बच्चे का जन्म समय से पहले हो जाता है, तो कई बार टेस्टिस के नीचे आने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में टेस्टिस पेट में ही रह जाते हैं। इसी स्थिति को Undescended Testes कहा जाता है।

पेट में टेस्टिस रह जाने से क्या हो सकता है नुकसान?

डॉ. सुप्रिया पुराणिक बताती हैं कि अगर टेस्टिस लंबे समय तक पेट में ही रह जाते हैं, तो इसका असर बच्चे की भविष्य की सेहत पर पड़ सकता है। इसके कुछ संभावित नुकसान हैं:

फर्टिलिटी पर असर: भविष्य में पिता बनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

स्पर्म प्रोडक्शन में कमी: स्पर्म बनने की प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कैंसर का खतरा: पेट में मौजूद टेस्टिस के कारण आगे चलकर टेस्टिकुलर कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

हार्मोनल प्रोडक्शन: शरीर में हार्मोन बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

इसलिए टेस्टिस का स्क्रोटम में अपनी सही जगह पर पहुंचना जरूरी है।

प्रीमैच्योर बेबी की देखभाल में रखें खास ध्यान

प्रीमैच्योर बेबी की देखभाल करते समय केवल उसके वजन और खानपान पर ध्यान देना काफी नहीं है। उसके शारीरिक विकास से जुड़ी जरूरी जांच भी करानी चाहिए। अगर बेबी बॉय के टेस्टिस स्क्रोटम में नहीं हैं, तो विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें। सही समय पर जांच और उपचार बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article