हेल्थ

किस विटामिन की कमी से बच्चों के हाथ-पैरों पर पड़ जाते हैं काले निशान? डॉ. इमरान पटेल ने बताया, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

हाथ-पैरों की उंगलियों के जोड़ों और मुंह के आसपास अचानक कालापन दिखना शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। जानिए बच्चों में विटामिन B12 की कमी के लक्षण क्या, डॉक्टर की जरूरी सलाह।

Image

Black spots of kids hand Vitamin B12 Deficiency

छोटे बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता हमेशा सतर्क रहते हैं। बच्चा ठीक से खाना खा रहा है या नहीं, उसका वजन बढ़ रहा है या नहीं और वह पहले की तरह खेल-कूद रहा है या नहीं, इन बातों पर परिवार की नजर रहती है। लेकिन कई बार शरीर में होने वाले छोटे बदलाव किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की तरफ इशारा करते हैं। खासकर अगर बच्चे के हाथों और पैरों की उंगलियों के जोड़ों पर अचानक कालापन दिखाई देने लगे। तो इसे सामान्य त्वचा की समस्या समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए। कुछ मामलों में यह विटामिन B12 की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। डॉक्टर इमरान पटेल ने अपने यूट्यूब वीडियो में शेयर किया कि, विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण क्या है, और इसका इलाज क्या है।

किस विटामिन की कमी से पड़ते हैं?

विटामिन B12 की कमी होने पर कुछ बच्चों और बड़ों की त्वचा के रंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है। इसमें त्वचा के कुछ हिस्से सामान्य से अधिक गहरे दिखाई देने लगते हैं। इसका असर खासतौर पर हाथों की उंगलियों के जोड़ों यानी नकल्स पर दिखाई दे सकता है। हालांकि, हर बच्चे में ऐसा होना जरूरी नहीं है। त्वचा पर कालापन आयरन की कमी, हार्मोनल बदलाव और अन्य कारणों से भी हो सकता है।

एक साल के बच्चे में दिखाई दिए ये लक्षण

डॉ. इमरान पटेल के अनुसार, उनके वीडियो में साझा किए गए मामले में एक साल का बच्चा कई परेशानियों से जूझ रहा था।

  • बच्चा पूरे दिन सुस्त रहता था और बिल्कुल एक्टिव नहीं था।
  • उसे भूख नहीं लगती थी और वह खाना खाने से बचता था।
  • जबरदस्ती खाना खिलाने पर उसे उल्टियां हो जाती थीं।
  • उसका वजन नहीं बढ़ रहा था।
  • वह बार-बार बीमार पड़ रहा था।
  • इसके अलावा बच्चे के हाथों की उंगलियों के जोड़ों पर गहरे काले निशान दिखाई दे रहे थे। उसके नाखून भी सफेद और पीले नजर आ रहे थे।

हीमोग्लोबिन गिरकर 4.5 g/dL पहुंचा

बच्चे की ब्लड रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन का स्तर केवल 4.5 g/dL पाया गया। यह बेहद गंभीर एनीमिया की स्थिति है। इतनी कम मात्रा में हीमोग्लोबिन होने पर शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाकर विशेषज्ञ की देखरेख में इलाज कराना जरूरी होता है।

शरीर में विटामिन B12 का क्या काम है?

विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह मुख्य रूप से इन कामों में मदद करता है:

लाल रक्त कोशिकाओं के सही निर्माण में मदद करता है।

नसों और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है।

बच्चों के दिमाग और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसकी कमी से एनीमिया, थकान और कमजोरी हो सकती है।

गंभीर कमी में हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

माता-पिता इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

अगर बच्चे के हाथ-पैरों के जोड़ों पर असामान्य कालापन दिखाई दे या वह लगातार सुस्त रहता हो, तो बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। डॉक्टर जरूरत के अनुसार CBC, विटामिन B12 और अन्य जांच कराने की सलाह दे सकते हैं।

खासकर बच्चे का हीमोग्लोबिन 4.5 g/dL जैसा कम होने पर इलाज में बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article